Month: May 2025

बहियार में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पति भी हुआ घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़ा बहियार में करंट लगने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान खगड़ा निवासी पारो मंडल की पत्नी सुनिता देवी के रूप में हुई है। पीड़ित पति पारो मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनिता देवी के साथ बहियार में मकई काटने गया था। इसी दौरान विजय मंडल के खेत के पास जैसे ही उसकी पत्नी पहुंची, वह एक बिजलीयुक्त तार की चपेट में आ गई और मौके पर ही गिर पड़ी। पारो मंडल ने बताया कि विजय मंडल के खेत में कोई फसल नहीं थी, फिर भी उन्होंने खेत को चारों तरफ से […]

बभनगामा में तीन बच्चों की मां आशिक के साथ फरार, पति ने थाने में दर्ज कराया मामला ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना को लेकर पीड़ित पति ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पति बभनगामा गांव का निवासी है और वर्तमान में सहरसा जिला के राजा सोनवर्षा में हलवाई का काम करता है। उसने बताया कि 3 मई की शाम लगभग तीन बजे उसकी पत्नी बाजार जाने की बात कहकर अपने बेटे के साथ घर से निकली थी, लेकिन शाम छह बजे तक जब वह घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने उसे फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही वह काम छोड़कर घर […]

एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसा: शादी समारोह में जा रहे युवक की मौत, एक गंभीर घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : रविवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे एनएच-31 पर बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर गांव के समीप इंदिरा मंच चौक के पास एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर बिहपुर थाना के एएसआई सुरेंद्र विश्वास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत बिहपुर सीएचसी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक घायल की स्थिति गंभीर देख उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मृतक की पहचान खगड़िया निवासी विकास साह के रूप में हुई दुर्घटना में मृतक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा […]

Noimg

विनय गुप्ता हत्याकांड : पुलिस तीन अलग अलग एंगल से कर रही पुलिस मामले की जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दो वर्षीय मासूम पुत्र ने दी मुखाग्नि नवगछिया के हड़िया पट्टी में स्थित किराना व्यवसायी एवं पूजा सामग्री विक्रेता विनय कुमार गुप्ता की हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस तीन अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पहला एंगल—पेशेवर शूटर द्वारा हत्या किए जाने की आशंका, दूसरा—रुपयों या जमीन से जुड़ा विवाद, और तीसरा—अन्य कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश सहित अन्य पुलिस अधिकारी मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से संवेदनशील है। घटना का पूरी तरह से उद्भेदन किया जाएगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी। मालूम हो कि विनय कुमार गुप्ता की हत्या उस समय कर दी गई, जब वह अपनी दुकान बंद कर रहे […]

Noimg

योग्य पाये गये पीटीसी सिपाहियों को मिली सहायक अवर निरीक्षक में प्रोन्नति ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । पूर्वीय क्षेत्रादेश संख्या- 138/2025 ज्ञापांक-1028/ सा० शा० 03 मई 2025 के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना की अधिसूचना संख्या- 19300, 13 अक्टूबर 2023 के आलोक में बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) बिहार पटना का आदेश ज्ञापांक- 72/पी०- 6, 02 मई 2025 के द्वारा निहित अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत योग्य पाये गये पीटीसी सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक में प्रोन्नति दी गई है। जिसके आलोक में नवगछिया जिलादेश संख्या- 319/2025 निर्गत किया गया। ,  इसी आलोक मे 05 मई 2025 को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में पीपिंग समारोह आयोजित कर सभी प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षक को स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते […]

Noimg

व्यवसायी की हत्या से थर्राया नवगछिया बाजार, बंद रही दुकानें ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

व्यापारियों ने जताई नाराज़गी, उठाई सुरक्षा की मांग नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत मुख्य बाजार में रविवार देर रात हुई व्यवसायी विनय गुप्ता की गोली मारकर हत्या के बाद सोमवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। घटना को लेकर बाजार में भय और गुस्से का माहौल है। आक्रोशित व्यापारियों और दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में ताले लगा दिए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। सभी ने मिलकर मृतक व्यवसायी को न्याय दिलाने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। कहीं भी पुलिस की गश्ती नहीं होती, चौक-चौराहों पर पुलिस की उपस्थिति नहीं रहती और जो वाहन लगाए भी जाते हैं, […]

नवगछिया में शोकाकुल परिजन से मिलनें पहुँचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

अपराधी नेता बन चुके हैं, जात देखकर न करें कार्रवाई: नवगछिया में व्यवसायी की हत्या पर जमकर बरसे पप्पू यादव नवगछिया। नवगछिया बाजार में बीती रात अपराधियों द्वारा एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने सोमवार को पूर्णिया के सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव नवगछिया पहुंचे। उन्होंने मृतक व्यवसायी के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी, न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस मामले में हर स्तर पर परिवार के साथ खड़े रहेंगे। परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और सत्ता की […]

“मेरे क़त्ल पे आप जो चुप हैं, अगला नंबर आपका है” ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

विनय गुप्ता। नवगछिया बाजार के एक सम्मानित व्यवसायी। स्वभाव इतना मृदु कि उनकी ऊंची आवाज़ भी सामान्य बातचीत से धीमी प्रतीत होती थी। मेहनत के बल पर उन्होंने अपने प्रतिष्ठान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी उन्होंने बखूबी निभाया। बाजार में किसी भी व्यक्ति से पूछ लीजिए—क्या विनय से आपका कोई विवाद रहा? उत्तर मिलेगा—“नहीं।” क्या ही विवाद करता वो व्यक्ति, जिसकी दिनचर्या ही सीमित और संयमित हो। सुबह उठकर नहाना, पूजा-पाठ करना, और घर से चंद कदम दूर स्थित दुकान पर बैठ जाना। दिनभर व्यापार करना, बीच-बीच में बच्चों को समय देना और रात को दुकान समेटकर घर लौट जाना—यही उसकी दिनचर्या थी। काश, 4 मई रविवार को भी यह क्रम टूटा […]

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

प्लेग्राउंड को पूर्णतया स्वच्छ एवं साफ रखने की हिदायत भागलपुर। स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता के प्लेग्राउंड के जर्मन हैंगर में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की उपस्थिति में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कैटरिंग कैंपस में पूर्णतया सफाई व्यवस्था, प्लेग्राउंड के आसपास नियमित सफाई व्यवस्था, पानी की निरंतर आपूर्ति करते रहने का निर्देश नगर निगम के उपनगर आयुक्त को दिया। उन्होंने कहा कि खेल समाप्त होने के उपरांत तथा सुबह सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही खाना एवं नाश्ता के उपरांत कैटरिंग परिसर की अच्छी तरह […]

XUV से तस्करी मामले में बरारी थाना पुलिस ने शराब के साथ युवक को दबोचा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बरारी थाना पुलिस और 112 की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर जीरो माइल के पास एक XUV गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। साथ ही गाड़ी चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में गश्त तेज की थी। सूचना मिली थी कि एक युवक पश्चिम बंगाल से शराब लेकर XUV से बेगूसराय जा रहा है। पुलिस टीम जैसे ही जीरो माइल के पास पहुंची, एक संदिग्ध XUV गाड़ी को आते देखा। पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी […]