Month: May 2025

तेजस्वी-प्रशांत किशोर-आरसीपी पर मनीष वर्मा का तीखा वार, बोले—जातीय जनगणना ज़रूरी, शराबबंदी से महिलाओं को मिला फायदा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भागलपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव, जन स्वराज पार्टी के प्रशांत किशोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर जमकर हमला बोला। जातीय जनगणना, शराबबंदी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। अतिथि गृह सभागार में आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में मनीष वर्मा ने कहा कि जातीय जनगणना सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़ों के आधार पर होगी, जिससे पिछड़े वर्गों को सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। उन्होंने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा, “नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाने से पहले तेजस्वी को अपने पिता लालू प्रसाद यादव की सेहत […]

गांवों में बढ़ी खेल के प्रति ललक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

महिला संवाद कार्यक्रमों बोली महिलाएं, हमारा बच्चा भी खूब खेलेगा, खूब बढ़ेगा भागलपुर में चल रही “खेलो इंडिया यूथ गेम्स” जैसी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल को बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है। इससे गांवों के बच्चों में भी खेल के प्रति ललक तो देखी ही जा रही है, साथ ही उनकी मां भी चाहती है कि उनके बच्चे भी खेल की दुनिया में आगे बढ़े और नाम कमाए। इससे अपने गांव के साथ साथ भागलपुर का भी नाम होगा। महिलाएं अब गांव में खेल के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास चाहती है। इसकी गूंज महिला संवाद कार्यक्रमों में भी दिख रही है। भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के कुसहा गांव में आराधना ग्राम […]

लीज पर ली गई जमीन पर फर्जी कागजात के सहारे दबंगों ने किया जबरन कब्जा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाहा वार्ड संख्या-9 के निवासी मो. परवेज खां ने फर्जीवाड़े और जबरन जमीन कब्जे को लेकर भागलपुर एडीएम, नवगछिया एसडीओ, डीसीएलआर, नारायणपुर सीओ और भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। परवेज खां, जो वर्तमान में नेपाल के काठमांडू में स्थायी रूप से रहते हैं, ने बताया कि नगरपारा नवोदय चौक स्थित उनकी 17.9 डिसमिल जमीन (खाता-017 व 013, खसरा-2122 व 2123) में से 9 डिसमिल जमीन उन्होंने 5 फरवरी 2022 को बलाहा निवासी मो. सफरोज खां को 33 महीने के लिए लीज पर दी थी। लीज की अवधि फरवरी 2025 में समाप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सफरोज खां ने जमीन खाली करने के बजाय उस पर […]

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे पंचायत सचिवों का प्रतिनिधिमंडल मिला विधायक ई. शैलेंद्र से, नौ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नौ सूत्री मांगों से जुड़ा ज्ञापन विधायक को सौंपा और मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन पर साकारात्मक पहल करने की अपील की। विधायक शैलेंद्र ने सचिवों को भरोसा दिया कि वे इन मांगों को संबंधित मंत्री के पास पहुंचाएंगे और विधानसभा के सदन में भी सरकार के समक्ष उठाएंगे। पंचायत सचिवों ने बताया कि सरकार नौ में से छह मांगों पर विचार कर रही है, लेकिन तीन अहम मांगों पर भी ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। इनमें पंचायत सचिवों के स्थानांतरण व पदस्थापन […]

डीएम ने की डॉ० अंबेडकर समग्र सेवा अभियान को लेकर बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 14 अप्रैल 2025 से चलाए जा रहे डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोलो में आयोजित विकास शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, किसानों का पंजीकरण सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं के लाभ प्राप्त करने को लेकर दिए गए आवेदन सहित 22 प्रकार की सेवाओं के लिए विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों की निष्पादन की स्थिति की समीक्षा प्रखंड वार बारी-बारी से की गई। कहलगांव, शाहकुंड, बिहपुर और सबौर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को किसानों के पंजीकरण में कोई अभिरुचि नहीं लेने के लिए वेतन बंद करते हुए विभागीय […]

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: तीरंदाजी के दूसरे दिन भागलपुर में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, रोमांच चरम पर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है। भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड ओपन स्टेडियम में तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबले लगातार जारी हैं। पहले दिन महिला वर्ग में महाराष्ट्र की तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों की शानदार निशानेबाजी ने सभी को चौंका दिया। दूसरे दिन के मुकाबलों के लिए खिलाड़ी सुबह से ही मैदान में जुट गए हैं और हर तीर के साथ जीत का निशाना साध रहे हैं। तीरंदाजी स्पर्धा में कुल 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे मुकाबले और भी अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक हो गए हैं। शाम तक तय होगा कि आज की बाज़ी कौन […]

आइए मिलकर प्रेरित करे बिहार लेट्स इंस्पायर बिहार – विकास वैभव (आईपीएस ) ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के द्वारा नवगछिया जीरोमाइल स्थित राज इन विवाह भवन हाल में शिक्षा युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेट्स इंस्पायर बिहार के निर्देशक विकास वैभव(आईपीएस) थे। शिक्षा युवा संवाद के दौरान विकास वैभव ने कहा कि आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार लेट्स इंस्पायर बिहार । विकास वैभव ने युवाओं को प्रेरित करते कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास के समाज को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और अपने अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाना और उन्हें सकारात्मक दिशा में […]

पहले की रेकी फिर मार दी गोली, भयभीत हुआ कारोबारी वर्ग||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार हड़िया पट्टी में रविवार की रात पूजा-पाठ सामग्री के व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे नवगछिया बाजार में सनसनी फैल गई है और व्यवसायियों के बीच डर और दहशत का माहौल है। जिस तरह से नकाबपोश अपराधी ने सरेशाम दुकान में घुसकर हत्या को अंजाम दिया, उसे देख बाजारवासी फिर से नवगछिया में जंगलराज लौट आने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय विधायक गोपाल मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन की कड़ी आलोचना की। विधायक ने कहा कि यदि पुलिस चुस्त-दुरुस्त होती, तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। उन्होंने यह भी कहा कि नवगछिया में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया […]

विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम से नीट परीक्षार्थियों की छूटी परीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । विक्रमशिला सेतु पर शनिवार की देर रात से शुरू हुआ भीषण जाम रविवार सुबह तक बना रहा, जिससे आम लोगों के साथ-साथ नीट परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि सैकड़ों वाहन सेतु पर घंटों फंसे रहे और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के अनुसार, पाया संख्या 56 के पास एक हाइवा वाहन के खराब हो जाने से सेतु पर अवरोध उत्पन्न हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक ओर यह जाम सेतु से खगड़ा तक फैला था तो दूसरी ओर जीरोमाइल तक इसका असर देखा गया। जाम से सबसे अधिक प्रभावित नीट परीक्षा […]

घटना के बाद बाजार में भय का माहौल, सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा अपराधी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार हड़िया पट्टी में रविवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूजा सामग्री बेचने वाले एक किराना व्यवसायी को दुकान में घुसकर गोली मार दी गई। यह वारदात रात 9:15 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय विनय कुमार गुप्ता, पिता विश्वनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। वे हड़िया पट्टी में किराना और पूजा सामग्री की दुकान चलाते थे। घटना के समय बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो रही थीं। लोग ताला लगा ही रहे थे कि अचानक गोली चलने की आवाज ने इलाके को दहशत में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने के बाद लोग मौके […]