Month: May 2025

विधायक के विवादित बयान पर युवा राजद का पलटवार, कहा- दिमागी इलाज कराएं ई कुमार शैलेंद्र ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। दो दिन पूर्व आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राजद मुसलमानों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए आज तक किसी भी मुसलमान ने कैंडल मार्च नहीं निकाला। अपने भाषण में उन्होंने राजद और मुस्लिम समुदाय पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए। विधायक के इस बयान पर युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि विधायक ई कुमार शैलेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वे अक्सर क्षेत्र में हिंदू-मुसलमान करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके बेतुके बयानों का युवा राजद द्वारा […]

एकचारी थाना जाने के दौरान युवक की सड़क हादसे में मौतचरित्र प्रमाण पत्र के लिए जा रहा था प्रतियोगी छात्र, रिश्वत मांगने का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा गुड्डू कुमार नामक युवक एकचारी थाना जा रहा था, तभी रास्ते में ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र के लिए थाने जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि एकचारी थाना के पुलिसकर्मियों ने गुड्डू से प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 200 रुपये की अवैध मांग की थी। परिजनों ने यह भी बताया कि पुलिसकर्मी ने साफ तौर पर कहा था कि बिना “खर्चा” दिए प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। इसी कारण गुड्डू बार-बार थाना के चक्कर काट रहा था। शुक्रवार को जब वह पुनः एकचारी थाना के लिए […]

नवगछिया के बीच बाजार में किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया के बीच बाजार स्थित हड़िया पट्टी में अभी अभी रात करीब 9:30 बजे एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने किराना व्यवसायी बिनय कुमार गुप्ता पिता विश्वनाथ गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विश्वनाथ गुप्ता के पुत्र बिनय कुमार गुप्ता (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। व्यवसायी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है । दुकान की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें […]

शादी में जीवन रक्षा का संदेश: डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने जोड़ा ‘आठवां वचन’ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर से मिली समाज को नई दिशा देने वाली मिसाल भागलपुर में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है—वजह है उसमें जोड़ा गया “आठवां वचन”, जो जीवन रक्षा का संकल्प है। शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ और “मैन ऑफ अवेयरनेस” के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. अजय कुमार सिंह की बेटी की शादी एक अनोखी पहल की गवाह बनी। डॉ. सिंह, जो जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने वैवाहिक रस्मों में एक अनूठा जोड़ किया। आम तौर पर विवाह में सात वचन लिए जाते हैं, लेकिन इस विवाह में नवदंपति ने आठवां वचन लेकर समाज को एक जागरूक संदेश दिया। इस वचन में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, […]

जिला स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

252 साल का हुआ ऐतिहासिक भागलपुर, नगर भवन में सांस्कृतिक रंगों की छटा अंगभूमि भागलपुर ने आज अपना 252वां जिला स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ नगर भवन परिसर में मनाया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह ने शहर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान फोटोग्राफी प्रदर्शनी, प्रतिभा सम्मान, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार प्रस्तुति हुई। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य, गीत और लोक नाट्य के माध्यम से भागलपुर […]

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को सिलीगुड़ी के कलाकारों ने दी रंगों की खूबसूरत छटा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के आयोजन स्थलों पर चित्रों ने बिखेरे संस्कृति और सौंदर्य के रंग भागलपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत भागलपुर में जहां एक ओर खेलों का उत्साह चरम पर है, वहीं दूसरी ओर कला का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आए चित्रकला कलाकारों की टीम ने आयोजन स्थलों को अपनी अनोखी थीम आधारित चित्रकारी से जीवंत कर दिया है। इस टीम का नेतृत्व वरिष्ठ चित्रकार गोपाल विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भागलपुर आकर उन्हें बेहद खुशी हुई और बिहार की स्वच्छता, संस्कृति और लोगों का व्यवहार उन्हें आश्चर्यजनक रूप से प्रेरक लगा। उन्होंने कहा, “हमने बिहार के बारे में जो सुना था, आज की हकीकत उससे कहीं बेहतर है। […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत तीरंदाजी हुई शुरू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

डीएम और एसएसपी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत भागलपुर। खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री भारत सरकार मनसुक मंडविया के द्वारा वर्चुअल स्टेनिंग द्वारा रविवार को 6 बजे अपराह्न में किया गया। तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से लगभग 61 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें 31 पुरुष एवं 30 महिला खिलाडियों ने आज एलिमिनेशन राउंड की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। सभी एथलीट को भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदय कांत के साथ वरीय पदाधिकारियों ने हाथ मिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बैंड बाजा से खिलाड़ियों […]

Noimg

नीट (यूजी) 2025 परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित, कड़ी सुरक्षा की रही व्यवस्था ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के 14 परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन ने संभाली कमान भागलपुर जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) शांतिपूर्वक आयोजित की गई । परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखा। जिले के 14 परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया, इस दौरान परीक्षा केन्द्रों के द्वार बंद कर दिए गए। अंतिम समय तक अभ्यर्थियों को 1:40 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियो रिकॉर्डिंग और जेनेरेटर की व्यवस्था की गई थी। […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का बिहार में ऐतिहासिक आगाज़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

तीरंदाजी स्पर्धा से भागलपुर में हुई भव्य शुरुआत, 8500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा भागलपुर : खेलों के राष्ट्रीय महाकुंभ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का ऐतिहासिक आगाज़ भागलपुर बिहार में भव्य समारोह के साथ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिष्ठित आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। यह पहली बार है जब बिहार को इस आयोजन की मेज़बानी मिली है, और यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है। खेलों की शुरुआत भागलपुर से हुई, जहां सैंडिस कंपाउंड मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मैदान को विशेष रूप से सजाया गया था और देशभर से आए तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष के आयोजन में देश के […]

Noimg

OM 11 ने कृषि कप फाइनल में AK XI को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा और बिहारी लाल रहे हीरो ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमसागर डबलू यादव ने किया खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन नवगछिया। नवगछिया के कचहरी ग्राउंड में आयोजित Krishi Cup 2025 के फाइनल मुकाबले में OM 11 ने दमदार प्रदर्शन करते हुए AK XI को 6 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच का रोमांचक आगाज़ हुआ टॉस जीतकर AK XI के पहले बल्लेबाज़ी करने के फैसले से। AK XI की ओर से गुलशन ने केवल 27 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए और टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई। सागर सावन ने भी 14 गेंदों में 30 रन जोड़कर स्कोर को मज़बूती दी। हालांकि मध्यक्रम के लड़खड़ाने से पूरी टीम 14.5 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। OM […]