Month: May 2025

दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आशाटोल में दो पक्षों में मारपीट में सौरभ कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसका इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा था। घटना को लेकर जख्मी सौरभ कुमार ने गाॅव के ही सत्यम कुमार, शिवम कुमार, दिनेश शर्मा के विरुद्ध हथियार से लैस होकर फायरिंग कर लाठी डंडे व रड से प्रहार कर सिर फोड़कर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है। दुसरी और ललिता देवी ने पुनम देवी, सौरभ कुमार, बिजय शर्मा के विरुद्ध छत के रास्ते प्रवेश कर हथियार दिखाकर स्टोर रूम में आग लगाने एवं घर से बिजली मोटर व फीता चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने बताया […]

सड़क हादसे में बिहपुर के मोहम्मद जावेद की दर्दनाक मौत, शादी समारोह के बाद लौटते वक्त हुआ हादसा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी मो. इकराम के पुत्र मोहम्मद जावेद (30) की शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जावेद अपने साले की शादी में भाग लेने भागलपुर जिला के गौराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ससुराल डहरपुर गया था। शादी 22 अप्रैल को संपन्न हुई थी, जिसके बाद वह कुछ दिनों के लिए वहीं रुक गया था। शनिवार को वह किसी घरेलू कार्य से बाइक से निकला था, तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुल्ताना खातून, माता-पिता, चार वर्षीय पुत्र और डेढ़ वर्षीय पुत्री समेत पूरे परिवार का […]

शहजादपुर व बैकठपुर दुधैला पंचायत में बिजली संकट, उमस और अंधेरे से जूझ रहे ग्रामीण ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। प्रखंड कार्यालय परिसर से सटे गंगा नदी के दक्षिणी तट पर बसे दो पंचायत शहजादपुर और बैकठपुर दुधैला में कई दिनों से लगातार विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इन पंचायतों को सुल्तानगंज फीडर से बिजली आपूर्ति दी जाती है, लेकिन हल्की बारिश या आंधी आने पर बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली काट दी जाती है। समाजसेवी अमरी के गौतम कुमार ऋषि ने बताया कि बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई, व्यवसायियों की रोज़ी-रोटी और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वार्ड सदस्य रमन कुमार का कहना है कि विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। बड़ी विशनपुर के सोनू […]

मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्रा 11 दिनों से लापता ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। मदन अहिल्या महिला कॉलेज पढ़ने गई छात्रा कृष्णा कुमारी पिछले 11 दिनों से लापता है। नवगछिया थाना स्टेशन रोड के सुमन ने नवगछिया थाना में आवेदन देने की कोशिश की, लेकिन उसे डांट-डपट कर भगा दिया गया। सुमन ने बताया कि उसकी बहन कृष्णा कुमारी कॉलेज पढ़ने गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पांच दिन बाद जानकारी मिली कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव के संजय कुमार ने जान मारने की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है। सुमन ने बताया कि जब वे लोग बलाहा में संजय के माता-पिता से शिकायत करने गए, तो संजय की मां शोभा देवी के साथ विपिन कुमार, दीपक कुमार और सिंटू कुमार ने गाली-गलौज शुरू […]

Noimg

रंगरा पुलिस की कार्रवाई: कार सवार पांच युवक 750 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना की पुलिस ने सहोड़ा रैक प्वाइंट के पास एक कार से पांच युवकों को 750 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध कानून के तहत की गई। पकड़े गए सभी युवक अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपितों में नालंदा जिले के नूरसराय थाना के परऔना निवासी विकास कुमार मिश्रा, कटिहार जिले के कुर्सेला निवासी राजेश कुमार और दीपक कुमार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमा निवासी बंटी कुमार तथा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कुरबार थाना अंतर्गत कटामा निवासी प्रदीप कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शराब […]

Noimg

प्रो. वीरेन्द्र प्रसाद वर्मा के निधन से शोक की लहर, जीबी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जीबी कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. वीरेन्द्र प्रसाद वर्मा का निधन मास्को (रूस) में हो गया। उनके निधन की खबर से कॉलेज सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कॉलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ) शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. प्रो. वर्मा अपने कार्य के प्रति समर्पित, कर्मठ और छात्रों के बीच लोकप्रिय शिक्षक थे। वे वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उनका योगदान आज भी कॉलेज परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार प्रसाद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. ऊषा शर्मा, डॉ. अर्शदुज़मान, […]

Noimg

अन्यत्र अनावंटित स्थल पर राशन वितरण कार्य करने को लेकर एसडीओ को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दूसरे विक्रेता के उपभोक्ताओं को बहला फुसलाकर दे रहे राशन नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के मक्खातकिया निवासी जन वितरण विक्रेता मो मंसूर आलम पर विक्रेता बिनोद भगत द्वारा वितरण कार्य मे भारी अनियमित्ता का आरोप लगाया है। डीलर बिनोद भगत ने इस अनियमित्ता को लेकर नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह को आवेंदन दिया है और डीलर मंसूर आलम के दुकान की जांच कराने की अपील किया है। आवेदन में आरोप है कि मक्खातकिया स्थित अनुज्ञप्ति संख्या 287/2016 के डीलर मंसूर आलम गैर आवंटित स्थल पर खाद्यान्न वितरण करता है साथ ही दूसरे डीलर के उपभोक्ताओ को फुसलाकर राशन दे देता है। शिकायत मिलने पर नवगछिया एमओ आलोक कुमार के द्वारा डीलर मंसूर आलम और बिनोद भगत को कार्यालय में बुलाकर […]

Noimg

जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा का भागलपुर दौरा शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में कार्यकर्ताओं संग की बैठक – 2025 के चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान भागलपुर : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा तीन दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पहले दिन नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, विधायक गोपाल मंडल, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष पायल कुमारी, युवा जिलाध्यक्ष आशीष मंडल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अखिलेश निषाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रेमलाल दास सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा: 2025 के विधानसभा चुनाव […]

Noimg

सुल्तानगंज में मजदूर पर जानलेवा हमला, पिस्टल थमाकर ली गई धमकी भरी तस्वीर, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंद टोला वार्ड नंबर 19 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करने वाले मनोहर बिंद पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें उनके चचेरे भाई पैरों कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान के पास बुलाया, जहां पहले से घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मनोहर ने बताया कि पास में रहने वाले जितेंद्र बिंद ने उन्हें पहले पकड़ा, फिर पांच-छह अन्य लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीटा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी पत्नी रधिया देवी […]

Noimg

बायपास टोल प्लाजा बना नशे का अड्डा, भयावह स्थिति से त्रस्त महिलाओं ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बायपास टोल प्लाजा क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार दिनोंदिन विकराल रूप लेता जा रहा है। इलाके में सक्रिय नशा माफियाओं के खिलाफ अब स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। भय और आतंक के बीच जी रहीं महिलाओं ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) विवेक कुमार से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि नशा माफिया खुलेआम नशे की बिक्री कर रहे हैं और इसका विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। कई परिवारों के बच्चे, भाई और पति नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, जिससे घरों में कलह, घरेलू हिंसा और सामाजिक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। नवी देवी […]