Month: May 2025

Noimg

चर्चित आईपीएस विकास वैभव का भागलपुर में भव्य स्वागत, युवाओं को दिया प्रेरणा का मंत्र ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी और लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के संस्थापक विकास वैभव का भागलपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके सम्मान में सर्किट हाउस में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने युवाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा, समता और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया। विकास वैभव ने अपने संबोधन में कहा, “हम सब मिलकर बिहार को प्रेरित कर सकते हैं, जरूरत है सिर्फ सकारात्मक सोच और साझा प्रयास की।”* उन्होंने लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उनके स्वागत में लेट्स इंस्पायर बिहार से जुड़े सैकड़ों युवा-युवतियाँ सर्किट हाउस पहुंचे। उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर भावभीना […]

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत 04 से 07 मई तक होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

तीरंदाजी के खिलाड़ी पहुंचे भागलपुर सैंडिस मैदान में किया पूर्वाभ्यास भागलपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 4 मई (रविवार) से 7 मई तक भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देशभर से खिलाड़ी भागलपुर पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों के आगमन पर भागलपुर रेलवे स्टेशन स्थित स्वागत कक्ष में उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त होटल चिन्मय इन और होटल अशोका ग्रैंड में भी खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने शनिवार को सैंडिस मैदान में पूर्वाभ्यास किया। प्रतियोगिता को लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन को […]

श्रम संसाधन विभाग सह प्रभारी सचिव, भागलपुर का हुआ आगमन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

श्रम संसाधन विभाग के कई कार्यालयों का किया गया निरीक्षण भागलपुर। दीपक आनंद (भाप्रसे) सचिव, श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना-सह-प्रभारी सचिव, भागलपुर जिला का भागलपुर में आगमन हुआ। सचिव का जिला पदाधिकारी, भागलपुर के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता (आपदा) भागलपुर, उप श्रमायुक्त भागलपुर, उप निदेशक (नियोजन) भागलपुर, उप निदेशक (प्रशिक्षण) भागलपुर, प्राचार्य आईटीआई भागलपुर, प्राचार्य महिला आईटीआई भागलपुर, कारखाना निरीक्षक, भागलपुर अंचल भागलपुर, सहायक निदेशक (नियोजन) भागलपुर सहायक श्रमायुक्त भागलपुर, अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर सदर, श्रम अधीक्षक भागलपुर, नियोजन पदाधिकारी भागलपुर उपस्थित थे। सचिव द्वारा श्रम संसाधन विभाग के उप श्रमायुक्त कार्यालय, भागलपुर कारखाना निरीक्षक कार्यालय, भागलपुर अंचल भागलपुर, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भागलपुर, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भागलपुर एवं कौशल विकास […]

नवगछिया में शराबबंदी की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां : विवाह भवनों एवं होटलों में खुलेआम परोसी जा रही शराब और शबाब – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

बज रहे अश्लील गाने नियम कानून को दिखाया जा रहा ठेंगा नवगछिया । भागलपुर जिला के नवगछिया में शराबबंदी की सरकार के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। शादी विवाह का मौसम पूरे जोश व उत्साह के साथ चल रहा है। नवगछिया क्षेत्र के विभिन्न विवाह भवनों एवं होटलों में यह आयोजन धूमधाम से हो रहा है, लेकिन इन आयोजनों में न तो सरकारी नियमों की परवाह की जा रही है और न ही सामाजिक मर्यादाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया के कई होटलों और विवाह स्थलों पर खुलेआम शराब की डिलीवरी हो रही है, जो बारातियों के बीच कार्यक्रम में परोसी जा रही है। हालात यह है कि शराब […]

सात वचन, सात फेरे और एक साथ विदा — चंदन यादव और रामबतिया देवी की अमर प्रेम कहानी || GS NEWS

बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के यली खुटाहा बथानी चौक से एक मार्मिक और प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसने लोगों की आंखें नम कर दीं। यह कहानी है 80 वर्षीय चंदन यादव और उनकी धर्मपत्नी रामबतिया देवी की, जिन्होंने साथ जीने-मरने का वादा सिर्फ जुबान से नहीं, बल्कि अपने जीवन से निभाकर दिखा दिया। बताया गया कि चंदन यादव किसी काम से बाहर गए थे। जब वे घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी जीवन संगिनी रामबतिया देवी का एक घंटे पहले ही निधन हो गया है। यह खबर सुनते ही चंदन यादव गहरे सदमे में चले गए। उनका शरीर कांपने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही पल बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। एक साथ जीने […]

Noimg

राजद प्रवक्ता अरुण यादव ने जातिगत जनगणना के फैसले को बताया लालू-तेजस्वी के संघर्षों की जीत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरDESK20250

नवगछिया । राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जातिगत जनगणना कराने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजद प्रमुख लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के संघर्षों की जीत बताया। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और समाजवाद की जीत भी करार दिया। राजद प्रवक्ता ने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग को लेकर जब लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने संघर्ष किया था, तब उन्हें जातिवादी कहने वालों को आज करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ को भी लालू प्रसाद और तेजस्वी के एजेंडे को स्वीकार करना पड़ा, जो एक बड़ी उपलब्धि है। अरुण यादव ने इस फैसले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते […]

Noimg

बिहपुर रेलवे स्टेशन के बंद पड़े मालगोदाम को चालू करने को लेकर विधायक ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर महाप्रबंधक को लिखा पत्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं कुमार शैलेंद्र ने सोनपुर मंडल थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन के बंद पड़े मालगोदाम को चालू करने को लेकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन व्यावसायिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह क्षेत्र गेहूँ, मक्का, केला, लीची, आम एवं अन्य सब्जी का बहुत बड़ा उत्पादन क्षेत्र है। यहाँ के किसानों को . अपने उत्पादित सामान को दूसरे जगह भेजने के लिए दूसरे रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट व मालगोदाम पर आश्रित होना पड़ता है। थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास माल उतारने-चढ़ाने एवं मंजरन के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह उपलब्ध है। […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस की छापेमारी, कुशहा गांव से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर । पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कुशहा गांव में छापेमारी कर सत्तन साह के पुत्र प्रेमजीत साह के घर से 3.75 एमएल की तीस बोतल विदेशी शराब बरामद की है। मामले में एसआई जंगलेश्वर कुमार के बयान पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। शराब बरामदगी को लेकर गांव में चर्चा तेज है, वहीं पुलिस ने यह संकेत दिया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। DESK2025

मजदूर दिवस पर रंगरा चौक में मजदूर सम्मान सह मिलन समारोह, प्रमुख मोती यादव बोले– संघर्ष ही सफलता की कुंजी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। मजदूर दिवस के अवसर पर रंगरा चौक स्थित नेशनल हाईवे किनारे हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी परिसर में गुरुवार को एक भव्य मजदूर सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव ने की। इस मौके पर प्रमुख ने क्षेत्र के सैकड़ों मजदूरों को माला पहनाकर और गले मिलकर उनका सम्मान किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव मिटाने और श्रमिकों के बीच एकजुटता का संदेश दिया। अपने संबोधन में मोती यादव ने कहा कि बिहार को आज पूरे देश में मजदूरों का प्रदेश माना जाता है। लेकिन जहां भी बिहारी मजदूर काम की तलाश में जाते हैं, उन्हें पलायन करने वाला समझा जाता है, जबकि वही मजदूर देश के निर्माण में अहम भूमिका […]

नवगछिया डीएस डॉ. वरुण कुमार के स्थानांतरण पर सम्मान समारोह, बोले– सेवा का अवसर मिला तो फिर लौटूंगा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के उपाधीक्षक डॉ. वरुण कुमार का पीएमसीएच पटना में डीप माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अध्ययन हेतु स्थानांतरण होने पर अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि नवगछिया में बिताए गए छह वर्ष उनके जीवन के अविस्मरणीय पल हैं। उन्होंने कहा, “अगर भविष्य में मरीजों को मेरी सेवा की आवश्यकता पड़ी, तो नवगछिया जरूर आऊंगा।” उनके इस कथन पर उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. वरुण कुमार का नाम सुनते ही नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल की सेवा, व्यवस्था में सुधार और मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की याद आती है। उनके कार्यकाल में अस्पताल की कार्यशैली में उल्लेखनीय सुधार हुआ। […]