Month: May 2025

Noimg

अपहृत युवती को इस्माइलपुर पुलिस ने किया बरामद, न्यायालय में बयान के बाद होगी विधिसम्मत कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । इस्माइलपुर थाना पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच भी करवा दी है। मामले को लेकर 11 अप्रैल को इस्माइलपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी थी। अंततः युवती को बरामद कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की जा रही है। DESK2025

Noimg

नवगछिया में 4 मई को आइपीएस विकास वैभव करेंगे शिक्षा-युवा संवाद, ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के तहत होगा कार्यक्रम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार के चर्चित और प्रेरणादायक आइपीएस अधिकारी विकास वैभव 4 मई को नवगछिया में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के तहत शिक्षा-युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से राज इन होटल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वे नवगछिया के युवाओं और अभियान के प्रखंड ऑर्डिनेटर से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, सक्षमता और उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी, ताकि युवाओं को जागरूक और प्रेरित किया जा सके। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुमित भगत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, श्रीधर शर्मा और पवन चौधरी पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की जानकारी खुद जेम्स फाइटर ने दी है, जो ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान से जुड़कर युवाओं को आगे […]

Noimg

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार वंदे भारत से पहुंचे नवगछिया, कहा- आजादी के बाद पहली बार हो रही जाति जनगणना ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन से नवगछिया स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में जाति जनगणना होने जा रही है, जिसे केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह कदम समाज के सभी वर्गों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल लंबे समय से जाति जनगणना की मांग कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि भाजपा जब भी सरकार में रही है, गरीबों और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों […]

Noimg

पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । 30 अप्रैल 2025 को रंगरा थाना को सूचना मिली कि ग्राम बनिया स्थित अपने खेत में बकरी चरा रही नाबालिग लड़की के साथ 01 लड़के द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु रंगरा थाना एवं डायल 112 टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से घटना में संलिप्त आरोपी रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी मिथुन कुमार यादव पिता पुतुल यादव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 88/25, धारा- 75/352/ 351(2)(3) बीएनएस एवं 12 पॉक्सो एक्ट 2012 के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025