Month: May 2025

कोसी नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

धोबिनिया निवासी स्वर्गीय मुकेश यादव का था इकलौता पुत्र, स्कूल से लौटने के बाद हुआ हादसा नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया दियारा में शुक्रवार को कोसी नदी में डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धोबिनिया निवासी स्वर्गीय मुकेश यादव के इकलौते पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि विक्रम के पिता की मौत कोरोना काल में वर्ष 2020 में हो चुकी थी। मां ने उसे स्कूल पहुंचाकर खेत में मकई काटने चली गई थी। दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद विक्रम अपने चचेरे भाई के साथ तरबूज खाने के लिए दियारा क्षेत्र गया, जहां दोनों स्नान करने लगे। इसी दौरान कोसी नदी में स्नान करते समय विक्रम डूबने […]

अपहरण मामले का 48 घंटे में सफल उद्‌भेदन, अपहृत बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

घटना में संलिप्त 05 अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि 27 अप्रैल 2025 को झंडापुर थाना को सूचना मिली कि जयरामपुर निवासी पंजाबी रविदास पिता स्व नरसिंह रविदास के घर से कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर लिया है। उक्त मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार द्वारा तत्काल जिला के सभी सीमा को सील करते हुए सघन वाहन जांच प्रारंभ किया गया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में विषेश टीम गठित की गई। जिसमें झंडापुर थानाध्यक्ष, नदी एवं डीआईयू, एसटीएफ टीम को शामिल किया गया। गठित टीम के द्वारा सूचना-आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए कांड […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर सैंडिस मैदान में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दी गई ब्रीफिंग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर भागलपुर के सैंडिस स्टेडियम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। यह पहली बार है जब बिहार और विशेष रूप से भागलपुर को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन की मेज़बानी का अवसर मिला है। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता 4 से 7 मई तक तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 13 मई तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों, आम दर्शकों, वीआईपी और मीडिया के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। सभी प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी सुरक्षा और फ्रिसकिंग की व्यवस्था रहेगी। बिना जांच […]

जातिगत जनगणना को लेकर भागलपुर में एनडीए की प्रेस वार्ता, कहा– यह सामाजिक न्याय की दिशा में क्रांतिकारी कदम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में जातिगत जनगणना कराए जाने के फैसले को लेकर शुक्रवार को जिला अतिथिगृह सभागार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस मौके पर एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ-साथ सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश के सचिव पप्पू सिंह निषाद ने केंद्र सरकार के इस निर्णय की सराहना की और कहा कि यह फैसला वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है और इसकी शुरुआत सबसे पहले बिहार से हुई। उन्होंने कांग्रेस […]

कड़ी सुरक्षा में भागलपुर लाए गए विधायक रीत लाल यादव, जांच में शरीर से मिला 1 किलो सोना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार के चर्चित विधायक रीत लाल यादव को पटना के बेउर जेल से रंगदारी के एक मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर लाया गया। भागलपुर के केंद्रीय विशेष कारा में दाखिल होने के बाद उनकी सघन तलाशी ली गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान रीत लाल यादव के शरीर से करीब 1 किलो सोना बरामद किया गया। यह बरामदगी जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चौंकाने वाली रही। बरामदगी के बाद उन्हें विशेष निगरानी में ‘टी सेल’ में रखा गया है। यह जेल बिहार की सबसे सुरक्षित जेलों में गिनी जाती है। घटना सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले […]

सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने सहकारिता विभाग के कार्यों की दी जानकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन भागलपुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सहकारिता विभाग के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता विभाग पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से खाद्यान्न अधिप्राप्ति का काम कर रही है, जिसमें धान, गेहूँ एवं मक्का फसलों की अधिप्राप्ति की जाती है। इस खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान की अधिप्राप्ति की जा रही है। इस वर्ष राज्य का 45 लाख मैट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य था जो किसानों से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल (साधारण धान) तथा 2320 रूपए प्रति क्विंटल (ग्रेड ‘ए’ धान) की दर से क्रय किया जाना […]

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 की तैयारी का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 की तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत वरीय पदाधिकारियों के साथ सैंडिस कंपाउंड पहुंचे। इस अवसर पर भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ प्रीति, नगर पुलिस अधीक्षक शुभंकर मिश्रा, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था महेश्वर प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर अजय कुमार चौधरी, सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सैंडिस कंपाउंड में बनाए गए महिला एवं पुरुष शौचालय के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने बेसिन के समीप मिरर लगाने तथा चेंजिंग रूम […]

Noimg

सहकारिता मंत्री ने भागलपुर में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा भवन में भागलपुर प्रमंडल के सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद ने विभागीय प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य लक्ष्य के अनुरूप 83.18 मीट्रिक टन किया गया है, जो बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने का प्रमाण है। वहीं गेहूं अधिप्राप्ति 6.3 मीट्रिक टन हुई है। उन्होंने बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत रबी वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तथा खरीफ वर्ष 2023-24 में सत्यापित आवेदनों की […]

Noimg

मंत्री ने पदाधिकारियों संग की बैठक, महिला संवाद में गूंजी नारी शक्ति की आवाज ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार की पहल अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। किसी ने पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण का लाभ लेकर नेतृत्व की बागडोर संभाली है, तो कोई शिक्षिका या पुलिसकर्मी बनकर समाज की सेवा कर रही है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना तथा स्वरोजगार से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं के तहत अनेक महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। सरकार की नीतियों और महिलाओं के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। महिला संवाद में […]