Month: May 2025

मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध नवगछिया पुलिस की कार्रवाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

इस्माइलपुर थानांतर्गत कुल 14 किलो गांजा बरामद नवगछिया । नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थ के विरूद्ध चलायी जा रही अभियान के क्रम में गुरुवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइलपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर ग्राम- छोटी परबत्ता स्थित रामधरी मंडल पिता राममुनि लाल मंडल के घर से कुल- 14 किलो गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 78/25, धारा- 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

नवगछिया पुलिस का पाँच दिवसीय विशेष अभियान: 90 गिरफ्तार, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, शराब और हथियार बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार दिनांक 26 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंट, इश्तिहार, कुर्की और विभिन्न कांडों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। अभियान के तहत कुल 90 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कांड से जुड़े 64 अभियुक्त, वारंट से 26 अभियुक्त, लूट के 1, डकैती के 1, हत्या के प्रयास में 1, एनडीपीएस एक्ट में 2 और आर्म्स एक्ट में 5 अभियुक्त शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 4 इश्तिहारियों एवं 7 कुर्कियों का निष्पादन भी किया गया। पुलिस द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार पांच दिनों में कुल 154 वारंटों (जमानतीय एवं अजमानतीय) का निष्पादन किया गया, साथ ही 11 […]

Noimg

गोसाईंगांव की बेटी अनुप्रिया राज ने ICSE बोर्ड में 94.2% के साथ बढ़ाया मान सम्मान, बनी Six Pointer टॉपर || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोसाईंगांव गांव की होनहार बेटी अनुप्रिया राज ने ICSE बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.2% अंकों के साथ सभी छह विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर “Six Pointer” की श्रेणी में जगह बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। (प्राप्तांक: 90%, 91%, 92%, 96%, 96%, 96%) यह पहली बार है जब गोसाईंगांव जैसे ग्रामीण क्षेत्र से किसी छात्रा ने यह उपलब्धि हासिल की है। अनुप्रिया ने भागलपुर के प्रतिष्ठित कार्मेल स्कूल से पढ़ाई की है और प्रारंभिक कक्षा से ही इसी स्कूल की छात्रा रही हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने कार्मेल फैमिली, अपने दादा, माता-पिता और विशेष रूप से अपने इंजीनियर बड़े भाई अमृत को दिया, जिनका मार्गदर्शन उन्हें निरंतर […]

AIMIM पर राष्ट्रीय जनता दल का पलटवार, कहा – सेकुलर बोर्ड RJD के साथ था और रहेगा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ज़िले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी में बफ्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल के खिलाफ आयोजित एक जनसभा में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन आज़ाद ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। लेकिन इस जनसभा के जवाब में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मेराज अख्तर उर्फ चांद ने AIMIM पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव शुरू से ही इस बिल के खिलाफ मुखर रहे हैं। AIMIM अगर यह समझती है कि वह सेकुलर वोटबैंक को लुभा सकती है, तो यह उनकी भूल है।” चांद ने साफ किया कि “सेकुलर बोर्ड हमेशा इंडिया गठबंधन के साथ रहा है और RJD का मजबूत आधार रहा है। […]

Noimg

मजदूर दिवस पर भी चौक-चौराहों पर काम की तलाश में खड़े रहे दिहाड़ी मजदूर, बोले – रोटी के लिए छुट्टी नहीं होती ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : जब देशभर में मजदूर दिवस पर छुट्टी का आनंद लिया जा रहा था, सरकारी दफ्तर बंद थे, सभाएं और भाषण हो रहे थे — उसी वक्त भागलपुर के चौक-चौराहों पर दिहाड़ी मजदूर रोज़ की तरह काम की आस में खड़े नज़र आए। इन मजदूरों के चेहरों पर ना कोई उत्सव था, ना ही किसी कार्यक्रम की उत्सुकता। उनका साफ कहना था, “मजदूर दिवस से हमें क्या लेना? अगर एक दिन भी काम नहीं किया, तो चूल्हा नहीं जलेगा।” गांवों से रोज़ शहर आने वाले ये मजदूर बिना किसी सरकारी गारंटी के मेहनत की तलाश में भटकते हैं। इनमें से कईयों को काम नहीं मिलता, तो कुछ आधी मज़दूरी में भी राज़ी हो जाते हैं। एक मजदूर ने कहा, […]

Noimg

जातिगत जनगणना अधूरी, नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की हो जांच: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर पहुंचे जनस्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। अपनी उद्घोष यात्रा के तहत सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार सरकार की जातिगत जनगणना प्रक्रिया को अधूरी और अपारदर्शी करार दिया। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी जातिगत जनगणना का समर्थन करती है, लेकिन जिस तरीके से नीतीश कुमार की सरकार ने इसे अंजाम दिया है, वह समाज की वास्तविक स्थिति को सामने लाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी कहा था कि जातिगत जनगणना जरूरी है, इससे समाज को नुकसान नहीं, बल्कि लाभ होगा। लेकिन बिहार में जो जनगणना कराई गई, वह आधी-अधूरी और सतही है।” इसके साथ […]

Noimg

अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल — गलत वंशावली बना विवाद की जड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में निजी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों ओर से महिला, पुरुष और बच्चे सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक पक्ष से मो. जहांगीर, नसीमा खातून, सकीना खातून, मो. शहजाद और मो. साहिल शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से नूर मोहम्मद घायल हुए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिनमें मो. जहांगीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ एक निजी जमीन पर दावा और कथित रूप से गलत […]

Noimg

मजदूर दिवस पर मजदूर को मारी गोली, 10 महीने पहले हुई थी शादी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बड़े भाई ने ही सगे छोटे भाई को मारी गोली, हालत नाजुक, मायागंज में चल का इलाज भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजांगी नवटोलिया छोटी बादरपुर पूर्व से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बड़े भाई ने ही अपने सगे छोटे भाई को गोली मार दी गोलीबारी की घटना होते ही पूरे परिवार और समाज में हड़कंप मच गया घायल की पहचान भागलपुर जिला अंतर्गत साहजांगी बादरपुर छोटी बादरपुर पूर्व के रहने वाले महादेव मंडल के 23 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, बिट्टू कुमार को उसके बड़े भाई मंगल मंडल ने ही जमीनी विवाद को लेकर गोली मार दी, घायल बिट्टू कुमार को पेट के नीचे एक गोली लगी है जिसका इलाज जवाहरलाल […]

भागलपुर में मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन बाजार में बढ़ीं लोगों की मुश्किलें ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ज़िले में गुरुवार की देर शाम अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं तेज़ बारिश ने बाजार में मौजूद लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। तेज़ हवाओं के साथ आई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को थोड़ी ही देर में भिगो दिया। दिन भर की उमस और चिलचिलाती गर्मी के बाद जब बादलों ने शहर को घेर लिया और बूंदाबांदी शुरू हुई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन जैसे-जैसे बारिश तेज़ होती गई, बाजारों में भीड़भाड़ के बीच बिना छाते या रेनकोट के निकले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। […]

Noimg

मजदूर दिवस पर भागलपुर पुलिस का सराहनीय कदम — रक्तदान शिविर का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : मजदूर दिवस के अवसर पर भागलपुर पुलिस ने मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक सराहनीय कदम उठाया। पुलिस विभाग की ओर से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (JLNMCH) स्थित क्षेत्रीय रक्त केंद्र में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और क्षेत्रीय रक्त केंद्र की प्रभारी डॉ. रेखा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों और जवानों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में कुल दर्जनों यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो ज़रूरतमंद मरीजों के […]