0
(0)

पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई; शांति नगर मुकेरी निवासी रवि कुमार के पास से 28 लीटर और दो अन्य आरोपितों से 200 लीटर शराब बरामद

गोपालपुर। गोपालपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से कुल 228 लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और एक टोटो भी बरामद किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, दरोगा अक्षय पराशर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में वाहन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान शांति नगर मुकेरी निवासी रवि कुमार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोटरसाइकिल सहित 28 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

वहीं, दूसरी कार्रवाई अभिया गांव जाने वाले रास्ते पर की गई। यहां टोटो पर सवार सिमरिया टोला निवासी धनवीर कुमार और उदय मंडल को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी के दौरान टोटो से 200 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

इस प्रकार पुलिस ने दोनों कार्रवाइयों में कुल 228 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गोपालपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: