Month: June 2025

एनडीपीएस एक्ट कांड में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 19 जनवरी 2024 को परबत्ता थाना टीम द्वारा वाहन जाँच के क्रम में पिकअप रजि नंबर बीआर 27 जी 6850 में सवार दो व्यक्ति परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी अभिषेक कुमार पिता जयहिंद यादव, मनखुश कुमार पिता अजय यादव को 215.00 लीटर प्रतिबंधित दवा कोडीन फास्फेट एचसीएल सीरप के साथ गरैया जगतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 14/24, धारा 21 (सी) 22 (सी)/25 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में 30 मई को कांड में संलिप्त अभियुक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी अनिल यादव पिता फौजीदार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। […]

सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

एनएच-31 गोपी ढाबा के पास ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत, एक घायल तेज रफ्तार लोरी बनी जानलेवा,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम नवगछिया पुलिस जिला के अंतर्गत एनएच-31 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रंगरा थाना क्षेत्र स्थित गोपी ढाबा के समीप उस वक्त हुआ जब हरनाथचक निवासी पुलकित सिंह की पत्नी पूनम देवी और सोनिया देवी पत्नी मनोज सिंह खेत में फसल कटाई के लिए जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी एचपी गैस से भरी तेज रफ्तार लोरी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के बीच धक्का मुक्की से मारपीट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड के वेदीराय टोला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक के दौरान प्रधानाध्यापिका रिंकू कुमारी और सहायक शिक्षिका कुमकुम कुमारी के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। प्रधानाध्यापिका रिंकू कुमारी ने बताया कि यह बैठक गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्रों को दिए जाने वाले होमवर्क के बारे में थी। बैठक लगभग सुबह 10 बजे शुरू हुई थी जिसमें गांव के पुरुष और महिलाएं दोनों मौजूद थे। बैठक के दौरान सहायक शिक्षिका कुमकुम कुमारी ने कहा कि बैठक में केवल महिलाएं आई हैं, पुरुष नहीं आए हैं। इस पर प्रधानाध्यापिका ने कहा कि बैठक होनी चाहिए, इस मुद्दे को बाद में उठाया जाएगा। बाद में कुमकुम कुमारी ने स्कूल के रखरखाव के लिए मिले […]

बिहार में अपराध चरम पर, सत्तपोषी अपराधियों को पुलिस का संरक्षण: पप्पू यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है। नवगछिया के एक फैमिली रेस्टोरेंट ‘बिग ब्रदर’ के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज बिहार का कोई भी जिला ऐसा नहीं बचा है जहां अपराध न हो रहा हो। उन्होंने कहा कि अपराधी खुलेआम बाजारों में घूमते हैं और उन्हें सत्ता पक्ष के नेताओं और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने राजधानी पटना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हर दिन हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं और अपराधी बिना डर के अपराध कर रहे हैं। पप्पू यादव ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस सिर्फ चार्जशीट दाखिल करती है लेकिन […]

नवगछिया में मंजूषा समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने रंगों से सजाई बिहुला की कहानी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय परिसर में मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया विकास समिति एवं बिखुला विषहरी पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे मंजूषा समर कैंप का चौथा दिन नन्हें कलाकारों की रंगों से सजी कल्पनाओं का साक्षी बना। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 70 बच्चों ने अंग प्रदेश की पारंपरिक लोक कला मंजूषा को कूची और रंगों से जीवंत किया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश राणा ने बताया कि यह समर कैंप नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की एक अभिनव पहल है। समर कैंप में मंजूषा कला के गुरु मनोज कुमार पंडित बच्चों को नवगछिया उजनी की बेटी सती बिहुला की गौरवशाली कथा सुनाकर कला की पृष्ठभूमि से परिचित करा रहे हैं। साथ […]

नवगछिया एनएच 31 पर हुआ The Big Brother Family Restaurant का ग्रैंड ओपिंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नें फीता काटकर किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिला नया स्वादिष्ट ठिकाना नवगछिया एनएच-31 स्थित मिथुन यादव कॉम्प्लेक्स में शनिवार की शाम एक शानदार और आधुनिक सुविधा से युक्त “The Big Brother Family Restaurant” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी, गणमान्य अतिथि और युवा उपस्थित रहे। Fully AC इस फैमिली रेस्टोरेंट में रिंग सेरेमनी, एनिवर्सरी पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी विभिन्न पारिवारिक आयोजनों की पूरी सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट को रंग-बिरंगे गुब्बारों और लाइटों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल बेहद आकर्षक और उत्सवमय हो गया था। सांसद ने अपने […]