Month: June 2025

Noimg

नवगछिया के सिटी कार्ट मॉल के गार्ड की बर्बरता: ठेला व्यवसायी को लोहे की रॉड से पीटा, सिर में गंभीर चोट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

घटना को लेकर लगभग 1 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत महाराज जी चौक के पास स्थित सिटी कार्ट मॉल के बाहर रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ठेला फल व्यवसायी को महज ठेला हटाने की बात को लेकर मॉल के गार्ड ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में फल विक्रेता के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नवगछिया से मायागंज रेफर कर दिया गया, हालांकि देर शाम होने के कारण परिजनों ने सुबह मायागंज ले जाने की बात कही है। घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया […]

जीरोमाइल से रंगरा चौक तक 15 किलोमीटर लंबा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे यात्री ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : रविवार की शाम जीरोमाइल नवगछिया से लेकर रंगरा चौक तक करीब 15 किलोमीटर लंबा जबरदस्त जाम लग गया। यह जाम इतना भीषण था कि घंटों तक सड़क पर गाड़ियां रेंगती रहीं। ट्रक, बस, ट्रैक्टर, जीप, कार सहित सभी प्रकार के वाहन इसमें फंसे रहे, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जाम मुख्यतः सड़क पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित ट्रैफिक और कुछ स्थानों पर खराब वाहनों के कारण हुआ। भारी वाहनों की लंबी कतारें दोनों ओर से सड़क पर लग गईं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। यात्रियों ने बताया कि वे दो घंटे से भी अधिक समय से जाम में फंसे हैं। कुछ यात्री तो पैदल ही […]

Noimg

संत महर्षि मेंहीं पर आधारित फिल्म ‘मेही’ का ट्रेलर कुप्पाघाट आश्रम में लॉन्च, ऐप और वेबसाइट का भी हुआ लोकार्पण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कुप्पाघाट स्थित संत मेंहीं आश्रम में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब संत महर्षि मेंहीं के जीवन, विचार और आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित फिल्म ‘मेही’ का ट्रेलर भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्राट चौधरी ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऋषि के जीवन की गाथा है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने भागलपुर जिला को नई दिशा और दशा देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया। फिल्म ‘मेही’ […]

Noimg

ठनका गिरने से चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के टिकुलियाचक गांव में शनिवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अचानक मौसम का मिजाज बदला, तेज आंधी और मूसलधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से गांव की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक यादव की पत्नी पूजा देवी (35 वर्ष) और अजीत यादव की पुत्री रानी कुमारी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चाची-भतीजी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश से बचने के लिए दोनों गांव के पास एक बग़ीचे में नीम के पेड़ के नीचे जा खड़ी हुई थीं। तभी अचानक ठनका गिरा, जिसकी चपेट में […]

Noimg

बरारी उर्दू प्राथमिक विद्यालय में छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाया मारपीट और बदसलूकी का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

शिक्षकों के आपसी विवाद ने स्कूल को बना दिया रणक्षेत्र भागलपुर जिले के बरारी मोहल्ले में स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छात्रों और शिक्षकों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय नंदन चौधरी पर छात्रों ने मारपीट और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य बिना किसी कारण के उन्हें डांटते-फटकारते हैं और शारीरिक दंड भी देते हैं। इसके साथ ही बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य अक्सर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे वे भयभीत रहते हैं। इस आरोप को लेकर जब प्रभारी प्राचार्य जय नंदन चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार […]

Noimg

मुंगेर जेल में महिला बंदी ने मृत शिशु को दिया जन्म, जांच के आदेश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार के मुंगेर जिले की जेल में बंद एक महिला बंदी मौसम कुमारी ने इलाज के दौरान एक मृत बच्चे को जन्म दिया। मौसम कुमारी मुंगेर शहर के नंदलालपुर मोहल्ले की रहने वाली है और वह इस वर्ष मार्च माह से जेल में बंद है। वह दरोगा संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में आरोपित है। घटना के बाद से वह अपने पति और अन्य परिजनों के साथ न्यायिक हिरासत में है। सूत्रों के अनुसार मौसम कुमारी करीब छह माह की गर्भवती थी। 28 मई को उसे अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद बेहतर इलाज के […]

Noimg

विधानसभा स्तरीय पान/तांती समाज कार्यकर्ता सम्मेलन सह कबीर जयंती समारोह आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को भाजपा बिहपुर विधानसभा स्तरीय पान/तांती समाज कार्यकर्ता सम्मेलन सह कबीर जयंती समारोह आयोजित हुआ।जिसमें उक्त समाज के कई प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। सामारोह का उद्घाटन बिहपुर भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र व संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने किया। सम्मेलन में बिहपुर, नाराणपुर व खरीक प्रखंडों से पहुंचे पान/तांती समाज के जगदीश दास, राजनीति प्रसाद तांती, वशिष्ठ प्रसाद शर्मा, ब्रजकिशोर भारती, पंकज कुमार शर्मा आदि ने कहा कि पान/तांती को एससी का दर्जा देने की मांग किया। कहा कि दो दशक पूर्व अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष के द्वारा तांती को पान में विलोपित कर दिया गया था। जिस कारण हमलोगों को आरक्षण का लाभ भी नहीं मिल […]

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

पुत्री की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत पिता की हालत गंभीर मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा एनएच 31 पर हुई घटना नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा एनएच 31 पर रविवार की दोपहर करीब 1 बजे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक संख्या बीआर 06 जी जी 0463 के चालक ने लापरवाही के कारण बाइक सवार पिता-पुत्री को सामने से रौंद दिया। हादसे में पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मायागंज अस्पताल भागलपुर में इलाजरत जिंदगी मौत से लड़ रहा है। मृतक किशोरी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी रामशरण कुमार यादव की 5 वर्षीय पुत्री मोना कुमारी बताई गई। घायल रामशरण यादव को […]

Noimg

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की आपदा, विधि व्यवस्था एवं श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, विधि व्यवस्था और श्रावणी मेला 2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बिंदुवार रूप से उप मुख्यमंत्री को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। बैठक में बाढ़ और सुखाड़ से संबंधित तैयारी, श्रावणी मेला 2025 की पूर्व तैयारी, विधि व्यवस्था की स्थिति, ईएसआईसी अस्पताल के लिए जमीन की उपलब्धता, पर्यटन विकास हेतु रेलवे की जमीन का स्थानांतरण, विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु भूमि अधिग्रहण, पीरपैंती पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण और गंगा रेल पुल से जुड़े मार्ग के लिए भू-अर्जन की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा […]

Noimg

सुल्तानगंज कृषि भवन में खरीफ महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित कृषि भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान करना और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर फसल उत्पादन बढ़ाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजली कुमारी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, सबौर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सुशांत सक्सेना, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजीव लोचन, सहायक तकनीकी प्रबंधक आनंद कुमार, कृषि समन्वयक अनुपम, नाथनगर के बीओ जयशंकर प्रसाद सिंह, ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता राम पुकार राम, इति कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मानित […]