Month: July 2025

Noimg

नारायणपुर में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 24 लोग घायल, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के बलहा गांव में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। इस मारपीट में करीब 24 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक मस्जिद की छत पर चढ़कर भीड़ पर पत्थर फेंक रहा है, जबकि नीचे दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे हैं। लगभग 30 मिनट तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। घटना के संबंध में बताया गया कि एक पक्ष ताजिया जुलूस निकाल रहा […]

Noimg

शराब के नशे की हालत में मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । शनिवार को डायल 112 को सूचना मिली कि रंगरा थानांतर्गत प्यारेलाल यादव टोला स्थित शंकर यादव के किराना दुकान पर 01 व्यक्ति नशे की हालत में हो हंगामा एवं मारपीट कर रहा है। उक्त सूचना पर डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी शंभु यादव पिता सुरेश यादव को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में शंकर यादव की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा कांड संख्या 148/25, धारा 37 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम एवं 352/351 (2) (3)/74/303(2) बीएनएस दर्ज कर उक्त गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025

Noimg

ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के आगे पूरब दिशा में रेलवे माल गोदाम रैक पॉइंट के पास एक युवक हटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शंकर कुमार, पिता पप्पू मंडल, निवासी कुर्सेला नवाबगंज, जिला कटिहार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। घटना होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी नवगछिया जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के सहायक निरीक्षक श्री राम प्रसाद मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्कालत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में इलाज करवा […]

Noimg

कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, देर शाम तक नहीं मिला शव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल्की धोबिनिया कोसी घाट पर रविवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया नगर परिषद के वार्ड 13 धोबिनिया निवासी सौरभ कुमार, पिता स्वर्गीय दिलो यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ रविवार को कोसी नदी में स्नान करने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर खोजबीन शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आभास यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटों तक प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शव […]

Noimg

चार दिन पूर्व लापता युवक का सड़ा-गला शव कोसी नदी से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो गांव के एक युवक का शव रविवार को सड़ी-गली अवस्था में कोसी नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान हरियो निवासी 26 वर्षीय टिंकू कुमार, पिता कैलाश साह के रूप में हुई है, जो गत 3 जुलाई की रात से लापता था। स्थानीय ग्रामीणों ने नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशुराउत पुल के समीप कोसी नदी में शव को देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता कैलाश साह ने बताया कि उनका पुत्र 3 जुलाई की रात से लापता […]

Noimg

रामलीला में दिखी धर्म-अधर्म की जंग, राम के बाणों से कांपे राक्षस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

रामलीला मंच पर गूंजा धर्म का जयघोष, ताड़का-मारीच वध की लीला ने बांधा समां नवगछिया बाजार स्थित घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे भव्य श्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की रात श्रद्धालुओं ने धर्म और अधर्म के संघर्ष की जीवंत प्रस्तुति देखी। जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम (उत्तर प्रदेश) के कलाकारों द्वारा मंचित लीला में मुनि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, ताड़का वध और मारीच दरबार की घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंचन की शुरुआत उस प्रसंग से हुई जब महाबली मारीच और सुबाहु चारों दिशाओं में आतंक मचाते हैं और यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों को विध्वस्त करते हैं। इस संकट से चिंतित होकर महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचते हैं और चक्रवर्ती सम्राट दशरथ […]

Noimg

अकबरनगर स्टेशन की बदहाली ने उजागर किए प्रशासनिक दावों के झूठ, श्रावणी मेला से पहले नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

अकबरनगर। श्रावणी मेला जैसे पवित्र अवसर को लेकर जहां एक ओर जिला प्रशासन और रेलवे विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं अकबरनगर रेलवे स्टेशन की जमीनी हकीकत इन दावों को पूरी तरह झूठा साबित कर रही है। स्टेशन की वर्तमान स्थिति बेहद दयनीय है, जहां न तो साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है, न पेयजल, शौचालय, रौशनी, मार्गदर्शन केंद्र और न ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। हर साल सावन मास में जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों श्रद्धालु अकबरनगर रेलवे स्टेशन के रास्ते देवघर की ओर प्रस्थान करते हैं, लेकिन इस बार उन्हें भारी अव्यवस्था से गुजरना पड़ सकता है। भागलपुर-अजगैवीनाथ धाम के बीच स्थित यह एक प्रमुख स्टेशन है, फिर भी यहां श्रद्धालुओं के बैठने […]

Noimg

मखाना में जैव-सक्रिय यौगिक की पहचान को मिला पेटेंट, बिहार कृषि विश्वविद्यालय की बड़ी सफलता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार के कृषि क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को मखाना में एक नए जैव-सक्रिय यौगिक की पहचान के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह पहली बार है जब इस यौगिक की पहचान किसी प्राकृतिक स्रोत से की गई है, जिसे वैज्ञानिक जगत में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह खोज विश्वविद्यालय की एनबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला में की गई, जहां मखाना के पेरीस्पर्म (बीज के बाहरी हिस्से) में इस यौगिक की उपस्थिति दर्ज की गई। अब तक इस यौगिक को केवल प्रयोगशालाओं में कृत्रिम रूप से तैयार किया जाता रहा था। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने इसे […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में रविवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहपुर दक्षिण भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो ने की, जबकि संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं बिहपुर विधानसभा एनडीए संयोजक प्रो. गौतम ने किया। समारोह को फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देश–एक विधान–एक निशान की सोच के प्रणेता थे। वे कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के मुखर विरोधी थे। विधायक ने बताया कि डॉ. मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में एकमात्र गैर-कांग्रेसी मंत्री थे, जिन्होंने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उनके ही प्रयास से हैदराबाद के निज़ाम को […]