Month: July 2025

Noimg

भागलपुर के निखिल आनंद ने देशभर में लहराया परचम, सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर रचा कीर्तिमान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। भागलपुर की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने में सक्षम हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी सीए फाइनल परीक्षा 2025 के परिणाम में भागलपुर के निखिल आनंद ने ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निखिल मूल रूप से भागलपुर के खरमनचक मोहल्ले का रहने वाला है और कोलकाता में रहकर सीए की पढ़ाई कर रहा था। निखिल की यह सफलता सिर्फ एक रैंक नहीं, बल्कि उसकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। छुट्टियों में घर आने पर भी वह सेल्फ स्टडी में दोगुना समय देता था। परीणाम घोषित होते ही निखिल के घर बधाई […]

Noimg

सांप काटने से बचाव को लेकर निकला जागरूकता रथ, ग्रामीणों को झाड़फूंक से दूर रहने की दी सलाह ||GS NEWS

बिहारDESK 1100

भागलपुर : बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं, जिससे हर वर्ष केवल बिहार में ही लगभग 5,000 लोगों की मौत हो जाती है। इन मौतों का एक बड़ा कारण यह है कि लोग सांप काटने के बाद आधुनिक इलाज के बजाय झाड़फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। इसी गंभीर विषय को लेकर ग्रामीण इलाकों के किसानों, मजदूरों और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जीवन जागृति सोसायटी की ओर से सर्पदंश जागरूकता एवं बचाव रथ निकाला गया। इस रथ को भागलपुर के सिविल सर्जन अशोक कुमार, आईसीआईसीआई के प्रांतीय निदेशक आशीष सिंहा, शाखा प्रबंधक अमृतांशु तिवारी एवं जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी […]

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में तेजी लाने को लेकर सुल्तानगंज प्रखंड में हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को गति देने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुल्तानगंज सह डीसीएलआर भागलपुर सदर अपेक्षा मोदी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुल्तानगंज, अंचल पदाधिकारी सुल्तानगंज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। DESK2025

Noimg

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में तेजी लाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण दौरा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 में गति लाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर वहां संचालित नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष में कार्यरत टेलीफोन ऑपरेटर से प्राप्त होने वाले कॉलों की जानकारी ली तथा कॉल पंजी का अवलोकन किया। ऑपरेटर ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 100 कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिनका उत्तर देकर विधिवत पंजी में दर्ज किया जा रहा है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी से गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से […]

Noimg

भागलपुर में मोहर्रम पर निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस, श्रद्धा और गम का माहौल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में मोहर्रम की दसवीं तारीख के अवसर पर रविवार को भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शहर के कोतवाली चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ शाहजंगी मैदान तक पहुँचा। जुलूस में शामिल होने और उसे देखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। पूरे शहर में गम और श्रद्धा का माहौल रहा। जुलूस की रवानगी के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे मार्ग पर निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासनिक स्तर पर शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई […]

Noimg

निजी क्लिनिक में इंजेक्शन से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतक युवक की पहचान धनकुंड थाना क्षेत्र के काठबनगांव निवासी मोहम्मद जमील उर्फ जम्मो मिस्री के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इसराफिल के रूप में हुई है। युवक को पैर में घाव की शिकायत थी, जिसे लेकर वह शनिवार दोपहर अपने परिजनों के साथ सन्हौला-अटपहरा सड़क स्थित भगवानपुर मोड़ के पास स्थित जेडएस हेल्थ केयर क्लिनिक पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, क्लिनिक के एक कथित डॉक्टर ने इसराफिल को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन मांसपेशी में देने […]

Noimg

पीरपैंती में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, गणना प्रपत्र के वितरण, भराव एवं समय पर संग्रह से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बीएलओ ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि वे अकेले ही विशेष पुनरीक्षण कार्य में लगे रहते हैं, जबकि अन्य विभागों के कर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सेविका एवं सहायिका की भी सहभागिता होनी चाहिए। बैठक में डायरेक्टर अमर कुमार मिश्र, डीसीएलआर सरफराज नवाज, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण, सीओ मनोहर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रणव कुमार, आपूर्ति […]

Noimg

एक बार भूपति मन महि मैं गलानि मोरे सुत नाही – राजा दशरथ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया में श्रीरामलीला की भव्य शुरुआत, दशरथ पुत्रेष्ठि यज्ञ और राम जन्मोत्सव ने मोहा मन नवगछिया नगर परिषद के नवगछिया बाजार में स्थित बड़ी घाट ठाकुरवाड़ी में श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार की रात से आरंभ हुआ। पहले दिन की लीला में अयोध्यापति महाराज दशरथ के मन की व्यथा और पुत्र प्राप्ति की कथा को बड़े ही मनोहारी ढंग से मंचित किया गया। मंच पर दृश्य प्रारंभ होता है जब राजा दशरथ सिंहासन पर चिंतन करते हुए कहते हैं— “एक बार भूपति मन महि मैं गलानि, मोरे सुत नाही”। इस भाव में राजा की संतानहीन पीड़ा दर्शकों को भावुक कर दिया । दशरथ गुरु वशिष्ठ से मिलते हैं, जो उन्हें श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने की सलाह देते […]