July 6, 2025
भागलपुर में मोहर्रम के नवें जुलूस में दिखी गम और श्रद्धा की झलक, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। मोहर्रम के नवें दिन यानी 5 जुलाई को सुबह से ही भागलपुर के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से ताजियों का जुलूस निकाला गया, जो अपने-अपने इलाकों से निकलकर किला घाट स्थित इमामबाड़ा पहुंचा। वहां दुआ-फातिहा अदा कर जुलूस पुनः अपने स्थानों की ओर लौट गया। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक जारी रहा। सुबह 11 बजे से जुलूसों का आगमन शुरू हुआ और अंतिम जुलूस 4 बजे किला घाट पहुंचा। जुलूस में मिर्गीयाचक, नाथनगर, जगतपुर, भीखनपुर, सबौर, हसनाबाद, साहिबगंज, कबीरपुर, इस्लामनगर, कबीरपुर पश्चिम टोला, खंजरपुर, मुस्तफापुर, मायागंज, चौका फतेहपुर, लोदीपुर पूरब टोला, आसनदपुर, बदरे आलमपुर, रकाबगंज और शाहजंगी से आए ताजिए शामिल थे। जुलूस में मायागंज, मुस्तफापुर और चौका फतेहपुर के ताजिए विशेष रूप से संयमित, […]