Month: July 2025

Noimg

सुल्तानगंज में शिवाजी सेना की कार्यकारिणी बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के रशिदपुर गांव में शिवाजी सेना संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. दिवाकर सिंह ने की, जबकि प्रोफेसर अमरकंटक सिंह, राजेश सिंह, सुबोध सिंह एवं रूद्र नारायण सिंह की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का नेतृत्व सुल्तानगंज विधानसभा के भावी उम्मीदवार चन्दन सिन्हा को सौंपना था। शिवाजी सेना के सदस्यों ने बताया कि यह संगठन समाज में जरुरतमंदों की मदद, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक जागरूकता के उद्देश्य से कार्य करता है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्षों से कुशवाहा समाज की उपेक्षा होती रही है, इसलिए इस बार संगठन की कमान चन्दन सिन्हा को सौंपी गई है ताकि समाज को एक सशक्त नेतृत्व मिल सके। इस […]

Noimg

नाथनगर मखदूम साह घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद, हाथ पर ‘मोम-डैड’ लिखा टैटू, हत्या की आशंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । शनिवार सुबह नाथनगर थाना क्षेत्र के मखदूम साह घाट पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी किनारे शौच के लिए गए स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डीएसपी टू राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव मिलने की खबर इलाके में फैल गई और देखते ही देखते आसपास के गांव और मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन शव की पहचान कोई नहीं कर […]

Noimg

भवानीपुर से दो महीने से लापता नाबालिग लड़की का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजनों ने जताई पुलिस पर नाराज़गी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की 26 अप्रैल से लापता है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है और कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। परिजनों ने बताया कि लड़की के लापता होने की सूचना तत्काल भवानीपुर थाना को दी गई थी। कई दिन बीत जाने के बाद उन्होंने नवगछिया एसपी और भागलपुर डीआईजी से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दो महीने से अधिक समय बीत जाने के कारण परिवार काफी परेशान है। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी लगातार खोजबीन की, लेकिन लड़की का अब तक कोई पता नहीं चल […]

Noimg

हबीबपुर में छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी, तीन गंभीर घायल

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधी मुखिया चौक पर छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई। इस घटना में मोहम्मद इमरान के दो बेटे मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शफीक और मोहम्मद एजाज की पत्नी नूर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़े के दौरान चाकू और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। सूचना मिलते ही हबीबपुर इंस्पेक्टर पंकज कुमार राजत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल सभी लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। घटना में शामिल चाकू और लाठी-डंडों से […]

Noimg

श्रीपुर खिरीबांध के महादलित टोले में नशेड़ियों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, दो घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र के श्रीपुर खिरीबांध गांव स्थित महादलित टोले में कुछ नशेड़ियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशेड़ियों ने कैची और लोहे की रॉड से युवक के सिर और पेट पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के पास के एक बगीचे में अक्सर नशेड़ी नशा करने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिससे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि […]

Noimg

अजगैबीनाथ धाम पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन शनिवार को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, अंगवस्त्र और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने शाहकुंड प्रखंड स्थित अतिथि गृह के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा, जिस पर मंत्री ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की और श्रावणी मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण भी किया। मीडिया से बातचीत में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का कार्य जल्द शुरू […]

Noimg

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जीविका दीदियाँ बूथ स्तर पर सभी योग्य मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। वे न केवल मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि प्रपत्र भरने और उसके संग्रहण में भी पूर्ण सहयोग दे रही हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए जीविका दीदियों एवं सामुदायिक संगठन कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। समूह से जुड़े परिवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराया जा रहा है। प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में 1842 सामुदायिक संगठन […]

Noimg

सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, नशे में धुत बाइक सवार ने मारी टक्कर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : कहलगांव थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग रामदास सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामदास सिंह अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी गांव का ही एक युवक तेज रफ्तार बाइक से आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार युवक नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हालांकि, फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मृतक रामदास सिंह […]

Noimg

मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था पर कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा के लिए भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिला के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कमिश्नर ने भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदयकांत से मोहर्रम को लेकर जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। कमिश्नर ने स्पष्ट […]

Noimg

श्रावणी मेले को लेकर रेलवे एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कहा—यात्रियों की सुरक्षा में न हो कोताही ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : रेल एसपी कार्यालय, जमालपुर में एसआरपी रमन चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी रेल थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहा। श्रावणी मेले पर एसआरपी की सख्त नजरएसआरपी रमन चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और सजगता से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आरपीएफ के साथ बेहतर तालमेल बना कर कांवरियों एवं यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाए। जवानों की तैनाती पर जानकारीएसआरपी ने बताया कि श्रावणी मेले के लिए 450 जवानों की मांग […]