Month: July 2025

मोहर्रम इस्लाम का पहला पवित्र महीना, इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद कर मनाते हैं मुसलमान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशीन हज़रत अली कौनैन ख़ां फरीदी एवं नायब सज्जादानशीन हज़रत मौलाना अली शब्बर ख़ां फरीदी ने कहा कि मोहर्रम इस्लाम धर्म का पहला महीना है, जिसका मुसलमानों के जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि इस्लामी इतिहास के अनुसार, मोहर्रम की 10वीं तारीख को पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे (नाती) हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को यज़ीद ने करबला के मैदान में शहीद कर दिया था। इमाम हुसैन ने अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ खड़े होकर इस्लाम की सच्चाई, इंसाफ और अजमत को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस घटना की याद में पूरी दुनिया के मुसलमान मोहर्रम को यादगार […]

Noimg

पुलिस शिविर के सामने मंदिर में चोरी: अष्टधातु का नाग उड़ाया, पांच माह में दूसरी वारदात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह मंदिर ठीक पुलिस शिविर के सामने स्थित है, फिर भी चोरों ने भगवान शिव की प्रतिमा से अष्टधातु से निर्मित लगभग पांच किलोग्राम वजनी नाग को चुरा लिया। चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया गया कि घटना के समय मंदिर का मुख्य द्वार पूजा हेतु खुला था और पुजारी सुमित कुमार झा मंदिर में उपस्थित नहीं थे। इसी का फायदा उठाकर चोर मंदिर में घुसे और शिव प्रतिमा से नाग चुराकर फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि करीब पांच महीने पहले भी इसी मंदिर से दुर्गा माता की प्रतिमा पर […]

Noimg

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत साहु का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत साहु का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। शुक्रवार को दोपहर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार महादेवपुर घाट पर किया गया। वे साहू परबत्ता के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उनके निवास पर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, मुकेश राणा, विनोद मंडल, सुबोध कुशवाहा, आलोक सिंह, अजीत कुमार, वशिष्ठ कुशवाहा, रंजीत झा, धीरज कुमार सिंह, विक्रम सिंह, गौरव सिंह, मुकेश मंडल, दीपक भगत, सुबोध सिंह, सुबोध यादव, कौशल जायसवाल, कुणाल गुप्ता, चंदन जयसवाल, पंकज शर्मा, प्रियतोष सिंह, संजीव वर्मा सहित कई लोग […]

Noimg

नवगछिया अस्पताल में 14 घंटे के भीतर सर्पदंश के आए पाँच मामले ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में 14 घंटे के भीतर सर्पदंश के पांच अलग-अलग मामले पहुंचे। गनीमत रही कि सभी पीड़ितों का समय रहते इलाज कर उन्हें खतरे से बाहर लाया गया। अस्पताल की तत्परता से सभी चारों मामलों में जान बचाई जा सकी। चारों घटनाएं अलग-अलग स्थानों की थीं, लेकिन सभी को नवगछिया अस्पताल लाया गया और सफलतापूर्वक इलाज किया गया। केला खेत में काम कर रहे गुधो यादव को सांप ने डंसा परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया गांव निवासी गुधो यादव (उम्र 35 वर्ष), पिता – सूधो यादव, शुक्रवार दोपहर केला के खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक एक विषैले सांप ने डंस लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां […]

Noimg

गोपालपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित ||GS GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की। बैठक में अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बाढ़ से पूर्व की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, विधायक प्रतिनिधि निकेत बिहारी ने बलमतर तटबंध की मरम्मती की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते तटबंध की मरम्मती नहीं हुई तो गंगा और कोसी नदी के पानी से प्रखंड मुख्यालय सहित कई पंचायतों के प्रभावित होने की आशंका है। बैठक में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि, अंचल स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

नवगछिया अस्पताल में 14 घंटे के भीतर सर्पदंश के चार मामले पहुंचे  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में 14 घंटे के भीतर सर्पदंश के चार अलग-अलग मामले पहुंचे। गनीमत रही कि सभी पीड़ितों का समय रहते इलाज कर उन्हें खतरे से बाहर लाया गया। अस्पताल की तत्परता से सभी चारों मामलों में जान बचाई जा सकी। चारों घटनाएं अलग-अलग स्थानों की थीं, लेकिन सभी को नवगछिया अस्पताल लाया गया और सफलतापूर्वक इलाज किया गया। केला खेत में काम कर रहे गुधो यादव को सांप ने डंसा परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया गांव निवासी गुधो यादव (उम्र 35 वर्ष), पिता – सूधो यादव, शुक्रवार दोपहर केला के खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक एक विषैले सांप ने डंस लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां […]

Noimg

भागलपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने विभिन्न प्रखंडों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड के सेनौ पंचायत में बीएलओ द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र के विभिन्न खंडों को भरने और उसे ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने गोराडीह प्रखंड के तरछा दामूचक पंचायत में भी बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सबौर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बाबूपुर, पोद्दार टोला, भागलपुर में आयोजित बीएलओ बैठक में भी भाग लिया और गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली। […]

Noimg

श्रावणी मेला की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे अशोक सिंह, व्यवस्थाओं की कमी पर जताई नाराजगी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों में अब सिर्फ सात दिन शेष हैं, लेकिन मेला क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के भावी विधायक प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने गहरी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को उन्होंने अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ गंगा घाट और मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अशोक कुमार सिंह ने देश के विभिन्न राज्यों से आए कांवरियों से मुलाकात कर सुविधाओं के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस बार की तैयारियां बेहद धीमी गति से चल रही हैं। बिजली की लगातार कटौती, पानी की किल्लत, अधूरी सड़कों और नाले की समस्याओं के कारण कांवरियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना […]

Noimg

हरिओ निवासी युवक लापता, परिजनों ने झंडापुर थाना में लगाई गुहार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिओ गांव निवासी कैलाश साह ने अपने लापता पुत्र की सकुशल बरामदगी को लेकर झंडापुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि उनका 26 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार 3 जुलाई 2025 की रात लगभग 9 बजे घर से अचानक लापता हो गया। उस समय वह पीले रंग की शर्ट और काले रंग का पायजामा पहने हुए था। परिजनों ने बताया कि लापता होने के बाद उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन टिंकू का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। कैलाश साह ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके पुत्र की शीघ्र और सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर […]

Noimg

टीएमबीयू में इंटरनल मूल्यांकन को लेकर छात्रों का हंगामा, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव ||GS NEWS

भागलपुरभारतDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में सोमवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर वहां पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र नेता कुणाल पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार का घेराव करते हुए इंटरनल मूल्यांकन में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज में इंटरनल परीक्षा के कई छात्रों को जानबूझकर आधे या एक अंक से फेल कर दिया गया है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। कुणाल पांडे ने कहा कि परीक्षा लेने वाले शिक्षकों को न तो स्पष्ट गाइडलाइन दी गई थी और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर […]