Month: July 2025

Noimg

भागलपुर में पशु तस्करी पर करारा प्रहार, चार ट्रक मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पशु तस्करी के खिलाफ भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में लदे सैकड़ों मवेशियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है और इससे पशु तस्करी के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। गुप्त सूचना पर भागलपुर के सीनियर एसपी हृदय कांत को जानकारी मिली थी कि झारखंड से भारी संख्या में मवेशियों को तस्करी के लिए सीमावर्ती इलाकों में ले जाया जा रहा है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने बाईपास थाना क्षेत्र और लोदीपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान चार ट्रकों को रोका […]

Noimg

सुल्तानगंज थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। मुहर्रम पर्व को लेकर सुल्तानगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर पुलिस और आमजन के साथ आगामी 7 जुलाई को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालें, ताकि क्षेत्र में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं और पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मीडिया से बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर थाना […]

Noimg

खेत में काम के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खेत में काम कर रहे एक युवक की बिजली के करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय विपिन मंडल के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रघुनाथ मंडल का पुत्र था। विपिन मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया गया कि वह रोज की तरह खेत में काम कर रहा था, तभी खेत में फैले बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे […]

Noimg

बायपास थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, अस्पताल परिसर में भटके परिजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बायपास थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सूरज अपने मामा के घर से लौट रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही बायपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सूरज के शव को मायागंज अस्पताल भेजा। जैसे ही परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, वे अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने सूरज का शव अज्ञात स्थिति में पड़ा देखा। परिजनों ने जब पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए बरारी थाना कैंप में संपर्क किया, तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि “बड़ा बाबू” नहीं हैं, उनके […]

Noimg

प्रसार शिक्षा में नवाचार और सहभागिता को समर्पित होगी सबौर विश्वविद्यालय की 28वीं परिषद बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 5 जुलाई 2025 को 28वीं प्रसार शिक्षा परिषद (Extension Education Council) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह करेंगे। इसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिक, प्रसार विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और प्रगतिशील किसान भाग लेंगे। मुख्य सभागार में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पगुच्छ अर्पण कर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आर. के. सोहाने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रसार गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में डॉ. धूम सिंह (पूर्व प्रसार निदेशक, CSAU\&T, कानपुर), डॉ. आर. एन. पडरिया (संयुक्त निदेशक, IARI, नई दिल्ली), डॉ. अंजनी कुमार (निदेशक, ICAR-ATARI, पटना) और डॉ. के. डी. कोकाटे (पूर्व डीडीजी, ICAR) जैसे विशेषज्ञ […]

Noimg

भागलपुर-सहरसा में बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए मत्स्य पदाधिकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर-सहरसा में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी सुबोध कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सदानंद कुमार ने जानकारी दी कि सहरसा जिले के वनगांव थाना क्षेत्र निवासी टून्ना मिश्रा ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मत्स्य पदाधिकारी द्वारा मत्स्य पालन योजनाओं की स्वीकृति के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं, अधिकारी द्वारा गांव के अन्य लाभुकों से भी कमीशन की राशि वसूलने का दबाव डाला जा रहा था। शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और अधिकारी को रिश्वत […]

Noimg

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर भागलपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान, हजारों थैलों का वितरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की भागलपुर टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान गुड़हट्ठा चौक, बाइपास कुशवाहा चौक, जिछो और औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में संचालित किया गया। अभियान के तहत दुकानदारों को प्लास्टिक बैग की जगह इको फ्रेंडली थैलों का उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही हजारों इको फ्रेंडली थैलों का वितरण भी किया गया। आम जनता से अपील की गई कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें। इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला सचिव राजीव कुमार […]

Noimg

मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन सतर्क, मियां साहब मैदान का किया गया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरमुहर्रमDESK20250

भागलपुर में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। तैयारियों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित मियां साहब के मैदान में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्था, जुलूस के मार्ग और संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कहीं कोई लापरवाही न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। DESK2025

Noimg

दुमका-भागलपुर मार्ग पर 1341 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बांका के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1341 लीटर झारखंड निर्मित अंग्रेज़ी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह की गई। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक हाईवा गाड़ी को रोका गया। जांच के क्रम में उसके तहखाने से भारी मात्रा में शराब मिली। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गाड़ी के साथ मौजूद थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह शराब झारखंड से बिहार लाकर खपाने की योजना थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर […]