5
(1)

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 5 जुलाई 2025 को 28वीं प्रसार शिक्षा परिषद (Extension Education Council) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह करेंगे। इसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिक, प्रसार विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और प्रगतिशील किसान भाग लेंगे।

मुख्य सभागार में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पगुच्छ अर्पण कर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आर. के. सोहाने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रसार गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में डॉ. धूम सिंह (पूर्व प्रसार निदेशक, CSAU\&T, कानपुर), डॉ. आर. एन. पडरिया (संयुक्त निदेशक, IARI, नई दिल्ली), डॉ. अंजनी कुमार (निदेशक, ICAR-ATARI, पटना) और डॉ. के. डी. कोकाटे (पूर्व डीडीजी, ICAR) जैसे विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

बैठक के दौरान पोषण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा, प्राकृतिक खेती में नवाचार, कृषक संदेश, कृषक समाचार तथा VKSCoA न्यूज़लेटर जैसी उपयोगी प्रकाशन सामग्रियों का विमोचन किया जाएगा। साथ ही, किसानों के लिए पुस्तकालय हेतु पुस्तकें भी वितरित की जाएंगी।

तकनीकी सत्रों में बिहार के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों — मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, अररिया, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, गया और पटना — द्वारा रबी 2024 के मौसमी विश्लेषण, पोषण उन्मूलन कार्यक्रमों की प्रगति तथा मौसम सलाह सेवाओं के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, प्रगतिशील किसान दिलीप मेहता (अररिया), गुन्जेश गुंजन (भागलपुर) और अमित कुमार (लखीसराय) भी अपने अनुभव साझा करेंगे। समापन सत्र में विशेषज्ञों के सुझावों के बाद कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह अध्यक्षीय संबोधन देंगे।

यह बैठक विश्वविद्यालय की प्रसार शिक्षा नीति को और अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: