July 4, 2025
प्रसार शिक्षा में नवाचार और सहभागिता को समर्पित होगी सबौर विश्वविद्यालय की 28वीं परिषद बैठक ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 5 जुलाई 2025 को 28वीं प्रसार शिक्षा परिषद (Extension Education Council) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह करेंगे। इसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिक, प्रसार विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और प्रगतिशील किसान भाग लेंगे। मुख्य सभागार में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पगुच्छ अर्पण कर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आर. के. सोहाने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रसार गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में डॉ. धूम सिंह (पूर्व प्रसार निदेशक, CSAU\&T, कानपुर), डॉ. आर. एन. पडरिया (संयुक्त निदेशक, IARI, नई दिल्ली), डॉ. अंजनी कुमार (निदेशक, ICAR-ATARI, पटना) और डॉ. के. डी. कोकाटे (पूर्व डीडीजी, ICAR) जैसे विशेषज्ञ […]