Month: July 2025

Noimg

नवगछिया में आपसी विवाद में मां-बेटी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ा गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक मां-बेटी घायल हो गईं। घायलों की पहचान निभा कुमारी, पिता अनिल शर्मा, और उनकी मां तिलो देवी, पति अनिल शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा दोनों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के संबंध में पीड़ित मां-बेटी ने बताया कि किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पड़ोसियों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। DESK2025

Noimg

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, एक घंटे तक मचाया उत्पात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के लेबर वार्ड से लेकर में मेन गेट तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा नवगछिया। अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया परिसर और मुख्य गेट के समीप गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवती कभी अस्पताल परिसर में घुस जा रही थी, तो कभी बाहर सड़क पर ईंट-पत्थर उठाकर आने-जाने वाले वाहनों पर फेंक रही थी। मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों के लिए उसे संभाल पाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि युवती सबसे पहले अस्पताल के लेबर रूम तक पहुंच गई थी। वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला। बाहर निकलते ही वह सड़क किनारे से […]

Noimg

नवगछिया में 866 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो, मोबाइल और नकदी भी जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की पुलिस टीम ने ग्राम मील टोला स्थित रंजीत कुमार, पिता नंदलाल सिंह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 866.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की। अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने से प्रशासन में हलचल मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब तस्कर रंजीत कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक टेंपो, दो मोबाइल फोन और 515 रुपये नकद भी जब्त किए गए, जो तस्करी के काम में उपयोग किए जा रहे थे। इस […]

Noimg

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 27 जून 2025 को वादी अनील कुमार दीपक के लिखित आवेदन के आधार पर मनोज सिंह उर्फ मन्ना पिता राम बहादुर सिंह एवं अन्य के द्वारा इन्हें तथा इनके भतीजे को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में झंडापुर थाना कांड संख्या 92/25, धारा 120 (2) /115(2)/109/352/351(2) (3) / 3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में 02 जुलाई को कांड में संलिप्त अभियुक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी मनोज सिंह उर्फ मन्ना पिता राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक […]

Noimg

अपहरणकर्त्ता को पुलिस नें किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 28 मई 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 27 मई 2025 को इनकी नाबालिग पुत्री अपने वासा पर गई जो घर लौटकर वापस नही आई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के धोबिनिया बासा निवासी गुलशन कुमार पिता लालु यादव ने इनकी पुत्री को भगा ले गया है। इस संबंध में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 46/25, धारा 96/3(5) बीएनएस दर्ज कर घटना के महज 24 घंटे के भीतर कांड की अपहृता को बरामद कर न्यायालय में बयान उपरांत परिजन को सौपा गया था एवं कांड में संलिप्त अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में गुरुवार को आरोपी गुलशन कुमार पिता लालु यादव को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई […]

Noimg

हिसाब के नाम पर बुलाकर युवक को मारपीट कर लूटा, ट्रक के नीचे फेंकने का आरोप, केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी पवन कुमार, पिता विजय पोद्दार ने जीरोमाइल थाना, भागलपुर में दो लोगों के विरुद्ध मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे साजिश के तहत बुलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया और जान से मारने की कोशिश की गई। पवन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 2 जुलाई की रात करीब 10 बजे नयावास गनौल (भवानीपुर थाना) निवासी गौतम शर्मा, पिता अनिल शर्मा ने फोन कर भागलपुर के आर्क हॉस्पिटल बुलाया और कहा कि जेवरात का हिसाब कर लें। पवन अपने दोस्त आनंद के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां गौतम अपने साले अनिल शर्मा (पिता धनेश्वर शर्मा, निवासी रानीताला, थाना जीरोमाइल) के […]

Noimg

कुलपति के कार्यालय में नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर टीएमबीयू शिक्षकों का धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के शिक्षकों ने कुलपति की प्रशासनिक भवन कार्यालय में नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक धरना दिया। यह धरना कुलपति के प्रशासनिक भवन कार्यालय के समक्ष आयोजित किया गया। धरना दे रहे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद कुलपति कार्यालय में नियमित रूप से नहीं बैठते हैं, जिससे छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनधारियों को कामकाज में भारी परेशानी होती है। धरना में सीनेट सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. मो. मुश्फिक आलम, सिंडिकेट सदस्य प्रो. केके मंडल, प्रो. निर्लेश कुमार, डॉ. आबिद अंसारी, डॉ. चंदन कुमार समेत कई शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक कुलपति मुख्यालय में रहकर प्रशासनिक […]

Noimg

अंतर-क्षेत्रीय रेलवे आरपीएफ योग प्रतियोगिता में अपर्णा कुमारी ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया पूर्वी रेलवे का गौरव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : पूर्वी रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), मालदा डिवीजन की उप-निरीक्षक अपर्णा कुमारी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। अपर्णा ने रायपुर में 26 से 28 जून 2025 तक आयोजित अंतर-क्षेत्रीय रेलवे आरपीएफ योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्न ज़ोन के उत्कृष्ट आरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक दक्षता, मानसिक अनुशासन और समग्र कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपर्णा कुमारी ने योग कौशल, संतुलन और आत्मनियंत्रण का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्वी […]