Month: July 2025

Noimg

मुहर्रम जुलूस को लेकर भागलपुर में शांति व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, दिए गए कई निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। मुहर्रम त्योहार को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर अजय कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक सदर ने बताया कि किला घाट, विश्वविद्यालय भागलपुर से आशानंदपुर, रेलवे ओवरब्रिज से पंखा टोली होते हुए शाहजहांगी तक के जुलूस मार्ग में सड़क की मरम्मत एवं समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया […]

Noimg

डॉ. अरुण दयाल बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजक मनोनीत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव एवं जमुनी लाल कॉलेज, हाजीपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण दयाल को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ का संयोजक मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि 29 जून को संघ के अध्यक्ष तथा बिहार विधान परिषद (पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कार्यकारिणी समिति एवं आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। संघ के निदेशक पवन कुमार केजरीवाल ने कहा कि डॉ. अरुण दयाल के संयोजक बनने से राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल के प्रचार-प्रसार और विकास को नई दिशा मिलेगी। उनके […]

Noimg

श्रावणी मेला: सुल्तानगंज स्टेशन पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस निगरानी ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल की सैकड़ों जवानों की तैनाती की जाएगी। स्टेशन परिसर के हर हिस्से पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेल एसपी रमन कुमार चौधरी ने सभी रेल पुलिस अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सावन माह में लाखों कांवरिया ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचेंगे, जिन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से बाहर निकालने की पूरी तैयारी कर ली गई है। स्टेशन परिसर में 34 स्थानों पर […]

Noimg

शादी समारोह में पंडाल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगोता स्थित शाहजंगी मैदान के पास आयोजित एक शादी समारोह के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीरज अपने दोस्त के घर उसकी बहन की शादी में शामिल होने गया था। समारोह के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने और पानी को हटाने के लिए नीरज पंडाल पर चढ़कर तिरपाल ठीक करने लगा। इसी दौरान पंडाल हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और करंट फैल गया, जिससे नीरज उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने नीरज को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मायागंज अस्पताल […]

Noimg

श्रावणी मेला: सुल्तानगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध दुकानों पर चला जेसीबी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम के नमामि गंगे घाट और गंगा घाट मेला क्षेत्र में बुधवार को श्रावणी मेला को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व सीओ रवि कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने किया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से गंगा घाट क्षेत्र में अवैध रूप से लगी कई दुकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से दुकान लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे सड़क से कम-से-कम पांच फीट अंदर अपनी दुकानें लगाएं। गंगा घाट पर अवैध दुकान लगाने वालों […]

Noimg

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की समीक्षा को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव जेड हसन की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिहार सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुँच रहा है या नहीं। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक मनीष कुमार, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मजहर अख्तर शकील, अल्पसंख्यक छात्रावास के अधीक्षक सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र […]

Noimg

आत्मा दास ठाकुरबाड़ी विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, जान-माल की सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी से लगाई गुहार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित घाट रोड पर आत्मा दास ठाकुरबाड़ी में महंत और पूर्व प्रबंधक के बीच जमीन व आभूषण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करीब 16 दिन पूर्व ठाकुरबाड़ी के महंत अनुज मुनि ने पूर्व प्रबंधक नरेन्द्र प्रताप चौधरी, उनके भाई एवं पूर्व महंत कश्यप दास पर करोड़ों रुपये के आभूषण, कीमती मूर्तियां चोरी करने और ठाकुरबाड़ी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सुल्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महंत अनुज मुनि का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस की जांच में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्रम में बुधवार 2 जुलाई 2025 की देर शाम पूर्व प्रबंधक नरेन्द्र प्रताप चौधरी, उनकी पत्नी, भाई […]

Noimg

कहलगांव में महिला की रहस्यमय मौत, पिता ने पति पर लगाया जिंदा जलाने का आरोप, पति ने बताया हादसा ||GS NEWS

कहलगांवबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत महेशखोर थाना क्षेत्र के सनोखर गांव में एक महिला की मौत ने सनसनी फैला दी है। भवानीपुर कहलगांव निवासी कंचन देवी (उम्र लगभग 30 वर्ष) की 3 जुलाई 2025 को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। 22 जून को वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजनों ने इसे हत्या बताया है, वहीं पति इसे हादसा बता रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। परिजनों का आरोप है कि कंचन के पति कैलाश हरी ने नशे की हालत में पहले बेरहमी से उसकी पिटाई की, हाथ तोड़ दिया और फिर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। कंचन के पिता ने बताया […]