Month: September 2025

Noimg

नाला निर्माण से पहले सड़क नहीं, वार्ड नंबर 9 की महिलाओं ने किया शिलान्यास का विरोध ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया। महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक नाला नहीं बनेगा, तब तक सड़क भी नहीं बनने देंगे। जानकारी के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग के 15वें वित्त आयोग योजना मद से गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती शिशु मंदिर के सामने तेरह लाख चौबीस हजार सात सौ बीस रुपये की लागत से पीसीसी पथ निर्माण होना था। इस कार्य का शिलान्यास नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार के हाथों होना तय था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल करने वाली थीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अजय मंडल, उप-मेयर और विधायक की […]

Noimg

भागलपुर में रंगदारी को लेकर मारपीट, युवक घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट टेरेसा स्कूल के पास रंगदारी मांगने को लेकर बुधवार को मारपीट की घटना हुई। इस घटना में दानिश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दानिश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी सर्विस कराने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान गुड्डू पासर, हैदर और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोककर रंगदारी की मांग की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर दानिश घर पहुँचे और बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल आए। सूत्रों के अनुसार, गुड्डू पासर पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह मवेशी तस्करी के मामले में […]

Noimg

मोबाइल चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़े गए, पुलिस ने लिया हिरासत में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के पीरपैंती नगर पंचायत अंतर्गत शेरमारी हाट बाजार में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार करने आए लोगों ने तीन युवकों को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी खरीदने आए ग्राहकों की भीड़ में तीन युवक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। संदेह होने पर कुछ स्थानीय लोग सतर्क हो गए और पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान नालंदा जिले के रम्भा, एकडारा गांव निवासी सत्यम कुमार और प्यालापुर गांव निवासी सन्नी कुमार के रूप में की गई है। हालांकि तीनों आरोपी पकड़े जाने के बाद एक-दूसरे को पहचानने से साफ इंकार कर रहे थे, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। […]

Noimg

71वीं संयुक्त (प्रा) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर हुई ब्रीफिंग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के पत्रांक-2436 / लोसेआ, 03 सितंबर 2025 एवं प्राप्त निदेशिका में उल्लेखित निदेश के आलोक में 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को एकल पाली (मध्याह्न 12 बजे से 02 बजे अपराह्न तक) में एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रा) प्रतियोगिता परीक्षा, का आयोजन हेतु भागलपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कुल 44 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों को 23 जोन में विभक्त कर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल सह जोनल दंडाधिकारी एवं उड़न दस्ता दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। भागलपुर के समीक्षा भवन में सभी केंद्र अधीक्षक एवं प्रयुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग करते हुए जिला दंडाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर […]

Noimg

चुनाव कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में भागलपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों—इंटर स्तरीय जिला स्कूल, इंटर स्तरीय मारवाड़ी पाठशाला, सीएमएस हाई स्कूल, मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, पी-1, पी-2, पी-3 सहित अन्य कर्मियों को मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट और वीवीपैट मशीन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने चुनाव के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कर्तव्यों और प्रक्रियाओं से भी कर्मियों को अवगत कराया, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या […]

Noimg

जिला स्वीप आइकॉन के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जाने वाले SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation — नियमित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के अंतर्गत भागलपुर जिले में “जिला स्वीप आइकॉन” की नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गई है। जिले से खेह, कला, संगीत, साहित्य, सामाजिक कार्य एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष ख्याति प्राप्त ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा समाज में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया गया हो, उनसे आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने का स्थान और समयआवेदन पत्र डीआरडीए कार्यालय परिसर में स्थित निदेशक, एनईपी के कार्यालय में स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 12 सितंबर 2025 को अपराह्न 3:00 बजे तक निदेशक, एनईपी, […]

Noimg

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में सितंबर माह का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा किया गया। निरीक्षण वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर के समीप स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और मशीनों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जदयू के जिला प्रतिनिधि मृत्युञ्जय कुमार कुशवाहा एवं निर्वाचन शाखा के कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। DESK2025

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित हो होगा केबीसी KAUN BANEGA CHAMPION ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया। ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंहिया मकन्दपुर (भागलपुर) में कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 11,000 रुपये तक का नगद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य विद्यालय में प्रारंभ हो चुका है । प्रतियोगिता चार कैटेगरी और चार चरणों में संपन्न होगी। कैटेगरी और ग्रुप प्ले ग्रुप : कक्षा KG 1 और KG 2 के प्रतिभागीप्री जूनियर ग्रुप : कक्षा 1 से 2 तक के प्रतिभागीजूनियर ग्रुप : कक्षा 3 से 5 तक के प्रतिभागीसीनियर ग्रुप : कक्षा 6 से 10 तक के प्रतिभागीप्रतियोगिता के चरण प्राथमिक परीक्षा (येलो कार्ड) – इसमें न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले को येलो […]

Noimg

नवगछिया में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण अंतिम चरण में, 15 सितंबर को संभावित है उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। पूर्वी केबिन रेलवे फाटक के पास 52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा रेलवे ओवरब्रिज अब अपने अंतिम चरण में है। पुल निर्माण निगम और रेल प्रशासन ने इसे 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए दिन-रात काम जारी है। संवेदक प्रबंधक के अनुसार, सड़क निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, केवल कुछ दूरी पर कार्य शेष है, जिसे एक-दो दिन में समाप्त कर दिया जाएगा। यह ओवरब्रिज 810 मीटर लंबा है, जिसमें रेलवे की ओर से 75 मीटर का पुल भी शामिल है। परियोजना के अंतर्गत पेंटिंग और अन्य अंतिम कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि काम की रफ्तार को देखते हुए उद्घाटन […]

Noimg

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर में 11 से 14 सितंबर तक होगा शस्त्र सत्यापन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भागलपुर जिला प्रशासन ने शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी, भागलपुर के आदेशानुसार जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को 11 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक अपने संबद्ध थाना में जाकर शस्त्र एवं अनुज्ञप्ति का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इस सत्यापन प्रक्रिया में रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, एक नाली एवं दो नाली बंदूक सहित निषिद्ध (एन.पी. बोर) श्रेणी के सभी शस्त्र शामिल होंगे। इसके लिए थानावार दंडाधिकारियों और थाना अध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो भी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी निर्धारित अवधि में सत्यापन नहीं कराएंगे, उनकी अनुज्ञप्ति निलंबित या रद्द की जा सकती है […]