Month: September 2025

Noimg

मिशन शक्ति योजना के तहत छह अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, खुशी से खिले चेहरे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। महिला एवं बाल विकास निगम की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत चयनित छह अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कर कमलों से सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में रितु कुमारी, पिता फौदारी राजक, मोहिउद्दीनपुर, जगदीशपुर को बहुउद्देशीय कर्मी के पद पर, राजकुमार, पिता विजय दास, मिर्जानहाट को डाटा एंट्री ऑपरेटर, पवन कुमार शर्मा, पिता गोपाल कृष्ण शर्मा, मिर्जानहाट को लेखा सहायक, अभिषेक सुमन, पिता जयप्रकाश पंडित, शिसया (कटिहार) को वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, मोना कुमारी, पिता नंद किशोर शाह, राजगुरु (तारापुर) को केंद्र प्रशासक तथा संजीव कुमार भारतीय, पिता मनोज कुमार मंडल, सामुखिया मोड़ (बांका) को कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक […]

Noimg

सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि की तृतीय किस्त का किया गया हस्तांतरण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर के समीक्षा भवन में दिखलाया गया भागलपुर । सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 6 पेंशन योजना के 10 करोड़ 13 लाख से अधिक पेंशनधारियों को अगस्त माह हेतु 1263 करोड़ 95 लाख रुपए का हस्तांतरण उनके खाता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से किया गया। भागलपुर के समीक्षा भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखलाया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि 400 रुपए को बढ़ाकर जून महीना से 1100 रुपए किया गया है। मुख्यमंत्री के कर कमलों से भागलपुर जिला के भी तीन लाख 20 हजार 76 पेंशनधारियों के खाते में 35 करोड़ 70 लाख 39300 हस्तांतरण किया गया। जिनमें मुख्यमंत्री […]

Noimg

भागलपुर जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अब 23 से 26 सितंबर तक, तिथि में किया गया बदलाव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा आयोजित वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अब 23 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन सैंडिस कंपाउंड खेल परिसर भागलपुर सहित शहर के विभिन्न खेल स्थलों पर किया जाएगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के निदेशानुसार तथा विद्यालयों में चल रही अर्द्ध वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी, भागलपुर के आदेश पर प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 23 सितंबर को सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में होगा। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विभिन्न विद्यालयों और […]

Noimg

तेजस्वी पब्लिक स्कूल गोसाईंगांव में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियापंचायत चुनाव 2021DESK20250

नवगछिया : शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाने का माध्यम भी है। इसी उद्देश्य से तेजस्वी पब्लिक स्कूल, गोसाईंगांव (14 नंबर तेतरी रोड) ने मंगलवार को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विद्यालय में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड दल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रबंधक नितिन कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और राष्ट्रगान से हुई। स्काउट ड्रेस में सजे बच्चों ने अनुशासनबद्ध पंक्तियों में मार्च-पास्ट किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय परिसर देशप्रेम की […]

Noimg

भागलपुर नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर ||GS NEWS

KolkataनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट, चल रहे कार्य और आने वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर और परियोजनाओं से जुड़े संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी के तहत टाउन हॉल, रोड प्रोजेक्ट, बरारी गंगा घाट समेत कई प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट का मैनुअल तैयार किया जा रहा है ताकि इनके निरीक्षण और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। DESK2025

Noimg

भागलपुर में पेंशनधारियों को बड़ी राहत, तीन लाख से अधिक लाभुकों के खातों में भेजी गई राशि || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन के सभागार में बुधवार को जिले के पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से जिले के 3 लाख 20 हजार पेंशनभोगियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई है। कुल 35 करोड़ 70 लाख रुपये की यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई, जिसमें प्रत्येक पेंशनधारी को 1100 रुपये मिले हैं। इस अवसर पर भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। राशि मिलने पर लाभार्थी बुजुर्गों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बिहार सरकार की सराहनीय पहल है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा […]

Noimg

भागलपुर में दुकानों के स्टाफ के बीच भिड़ंत, कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी पाठशाला के पास बुधवार को दो दुकानों के स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्ष सड़क पर ही आमने-सामने भिड़ गए और लात-घूंसे तथा थप्पड़ों की बरसात होने लगी। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह कूड़ा फेंकना था। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े में एक दुकान का स्टाफ लहूलुहान हो गया। हालांकि घायल का इलाज कराया जा रहा है या नहीं, इसकी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी गई है। DESK2025

Noimg

भागलपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, योजनाओं की समीक्षा कर महागठबंधन पर साधा निशाना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने जिला अतिथि गृह में पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और धरातल पर चल रहे कार्यों का मूल्यांकन किया। प्रेस से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिनका लाभ अब गांव-गांव तक लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। इसी बीच उन्होंने महागठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता […]

Noimg

जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, घायल पटना रेफर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में बुधवार की सुबह पैतृक जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई धीरज कुमार ने अपने बड़े भाई छविलाल दास पर गोली चला दी। गोली लगने से छविलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि पैतृक खेतिहर जमीन को लेकर पिछले पाँच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। एक फिट जमीन को लेकर धीरज लगातार जान से मारने की […]

Noimg

पीरपैंती में बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल, इलाज के दौरान एक की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर के पास बीती रात एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमजानीपुर निवासी महावीर पहाड़िया के पुत्र बदला पहाड़िया (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बदला पहाड़िया कुछ दिनों से अपने ससुराल कुंजबन्ना गांव में रह रहे थे। उनके साथ चचेरा भाई उपेंद्र पहाड़िया भी रोजगार की तलाश में वहां आया हुआ था। दोनों वाहन मालिकों से चालक की नौकरी मिलने की उम्मीद में थे। बुधवार की रात ससुराल में भोजन करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर के पास अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ […]