Month: September 2025

Noimg

भागलपुर में घर से भागे प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने करवाई मंदिर में शादी, वीडियो वायरल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां घर से भागे एक प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने न केवल पकड़ लिया, बल्कि बाबा भोलेनाथ के मंदिर में धूमधाम से उनकी शादी भी करा दी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सनोहला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिवम, जो लोदीपुर खुर्द का रहने वाला है, और उसकी प्रेमिका, जो सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो गांव की निवासी है, पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग में थे। परिवार वालों की सहमति न मिलने पर दोनों घर से भाग निकले। ग्रामीणों को जब दोनों अस्पताल के पास बैठे मिले, तो पूछताछ करने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि […]

Noimg

हबीबपुर में जलमीनार निर्माण कार्य जमीन विवाद में फंसा, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के इमामपुर पंचायत अंतर्गत मोहिबलीचक वार्ड संख्या-3 में जलमीनार निर्माण का कार्य बीच में ही रुक गया। पीएचईडी विभाग की ओर से सरकारी जमीन पर छोटा जलमीनार बनाए जाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन इसी दौरान स्थानीय व्यक्ति राजा ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष हबीबपुर थाना पहुंचे और राजा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित महिला तनुजा परवीन ने बताया कि वार्ड संख्या-3 में सौ से अधिक घर हैं, जहां लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। लोग आज भी दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार पंचायत और विभाग को आवेदन देने के […]

Noimg

एसएम कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के एसएम कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज में बाथरूम की व्यवस्था बेहद खराब है, पीने के शुद्ध पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की व्यवस्था नहीं है और खेल सामग्री की भी भारी कमी है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि […]

Noimg

पीरपैंती के एकचारी दियारा गांव में साढ़ का कहर, घरों में तोड़फोड़ से ग्रामीण दहशत में ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी दियारा गांव में बुधवार को दो उग्र साढ़ों ने अचानक गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, साढ़ों ने दर्जनों घरों में तोड़फोड़ की, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में वार्ड संख्या पाँच की निवासी निर्मला देवी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर से बाहर भागने लगे। महिलाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा भय का माहौल देखा गया। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों उग्र साढ़ों को गांव से बाहर खदेड़ा। गांव के शंभू मंडल, गुरुदेव मंडल, बिहारी मंडल, वकील मंडल, राजेंद्र मंडल, गोविन्द कुमार और […]

Noimg

भागलपुर जिला युवा कांग्रेस ने चलाया “चलो वार्ड चलो पंचायत” अभियान ||GA NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले “चलो वार्ड चलो पंचायत” कार्यक्रम के तहत कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के काजीपुरा वार्ड संख्या-4 में जागरूकता और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महागठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। उन्होंने वार्डवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है, लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। प्रवीण सिंह कुशवाहा ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते […]

Noimg

10वीं राज्यस्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता संपन्न ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : पटना के रामनगरी आशियाना रोड स्थित बीएन पिकलबॉल एकेडमी में बिहार पिकलबॉल संघ के तत्वावधान में 10वीं बिहार राज्यस्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पांच दिनों तक चली, जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल 600 मैच खेले। टूर्नामेंट के सफल संचालन में कमिटी के चेयरमैन अभय कुमार, अपूर्व कुमार और रोहित सूरी की अहम भूमिका रही। पुरस्कार वितरण समारोह में इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार अमर, केमिस्ट बॉक्स के निदेशक चंदन रुंगटा, हुआ हेवेन के निदेशक सुमित अग्रवाल, बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष की पत्नी नीलम गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर और सदस्य राज कुमार निराला उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव रंजन कुमार गुप्ता ने किया, […]

Noimg

NDA 150 से कम सीटें नहीं जीतेगा, महागठबंधन 90 के भीतर सिमटेगा : रवि कुमार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : जदयू नेता रवि कुमार ने कहा है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और सुशासन की खुलकर सराहना कर रही है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और सरकार भी उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी। वर्तमान राजनीतिक माहौल और जनसमर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एनडीए 150 से कम सीटें नहीं जीतेगा, जबकि महागठबंधन 75 से 90 सीटों के भीतर सिमट जाएगा। रवि कुमार ने हाल में जारी आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 का हवाला देते हुए बताया कि बिहार की विकास दर 10 प्रतिशत से अधिक […]

Noimg

शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण के लिए प्रभावशाली व्यक्तियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नावगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवगछिया में ‘गावी जीरो डोज प्रोजेक्ट’ के तहत समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों और पार्षदों के लिए नियमित टीकाकरण पर आधारित उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए समुदाय में प्रभावी जनप्रतिनिधियों की भूमिका को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण शिविर में पीसीआई संगठन द्वारा नवगछिया प्रखंड के 10 चयनित गांवों से आए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों को समुदाय में टीकाकरण को लेकर जागरूकता फैलाने के तरीकों की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक आनंद कुमार ने प्रशिक्षण का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि समुदाय के बीच स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर व्यवहार परिवर्तन लाने में प्रभावशाली लोगों की अहम भूमिका […]

Noimg

भारतीय जनसेवा, न्याय और नारीशक्ति की जीवंत प्रतीक हैं राजमाता अहिल्याबाई होलकर: याज्ञवल्क्य शुक्ल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नावगछिया : भारत की सांस्कृतिक धरोहर, न्याय और नारीशक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की गोपालपुर इकाई द्वारा “राजमाता अहिल्याबाई होलकर सामान्य समारोह” का आयोजन गजाधर भगत महाविद्यालय परिसर में किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद, प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे, जिला संयोजक गौतम साहू और नगर सह मंत्री मीनाक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय जनसेवा, न्यायप्रियता और नारीशक्ति की जीवंत प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को जनमानस तक […]

अनियंत्रित हाइवा एनएच पर पलटी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

हाइवा चालक गंभीर हालत में मायागंज रेफर नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा के समीप एनएच 31 पर मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर एनएच 31 पर पलट गई। हादसे में हाइवा चालक भागलपुर अंतीचक थाना क्षेत्र के नंदगोला निवासी संजीव कुमार पिता शीतो यादव उम्र 18 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने घायल को गंभीर हालत में उठाकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जहां चालक इलाजरत है। मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा पर गिट्टी लोड था। हाइवा भागलपुर से कटिहार की ओर जा रही थी। जीरोमाइल नवगछिया से आगे कुछ […]