Month: September 2025

Noimg

गंगा नदी में 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

गोपालपुर पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर स्पर संख्या- 6 एन के समीप मंगलवार को सुबह चालीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव गंगा नदी में तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव होने की सूचना आग के तरह क्षेत्र में फैलते ही सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। वही ग्रामीणों ने शव होने की सूचना गोपालपुर थाना को मिलते ही गोपालपुर पुलिस दलबल के साथ गंगा घाट पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मौके पर शव की शिनाख्त नही हो पाई। शव देखकर 10 दिन पहले महिला की मौत होने की आशंका जताई […]

Noimg

बाइक चोरी मामले में घटना के महज 04 घंटे के अंदर बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वादी कुमार गौरव के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि रंगरा थानांतर्गत खुशी जिम सेंटर के बाहर से इनकी पैशन प्रो मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर- 10 एस 2476 को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 221/25, धारा- 303(2) बीएनएस दर्ज त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर महज 04 घटे के अंदर कांड में चोरी गई पैशन प्रो बाइक के साथ अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी गौरव कुमार पिता विलाश सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

गिट्टी चोरी मामले में ट्रक बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नावगछिया । 16 जनवरी 2023 को वादी ईदरीश बैठा पिता स्व साधु बैठा के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था कि एनएच- 31 स्थित टीवीएस शोरूम के पास इनका गि‌ट्टी से लदा ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर O9 एच 5286 क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका गिट्टी अनलोड करने हेतु ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09 जीबी 8804 को बुलाए थे जो इनके गिट्टी को अपने ट्रक में लोड कर भाग गया है। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या- 23/23, धारा- 379/34 आईपीसी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में सोमवार को घटना में प्रयुक्त ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 09 जीबी 8804 को हरिओ ढ़ाला सर्विस रोड एनएच- 31 से बरामद किया गया। DESK2025

Noimg

कोसी की सपनी नदी पर बनेगा 225 फीट लंबा पक्का पुल, लागत 7.19 करोड़ रुपये; टेंडर प्रक्रिया पूरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नावगछिया : बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत कोसी की कोख में बसे आहुति गांव के समीप सपनी नदी पर लगभग 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 225 फीट लंबा पक्का पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह पुल हरियो पंचायत के गोविंदपुर-मुसहरी, कहारपुर और आसपास के गांवों को भागलपुर जिला मुख्यालय, नवगछिया अनुमंडल और बिहपुर प्रखंड मुख्यालय से सीधे जोड़ने का कार्य करेगा। इस पुल के बनने से खासकर क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बिहपुर के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र मंडल […]

Noimg

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 50 में पानी की घोर किल्लत, महिलाएं मेयर से समाधान की गुहार लगाने पहुंचीं ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 50 में पिछले तीन वर्षों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार जल संकट झेल रहे लोगों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। सोमवार को वार्ड की दर्जनों महिलाएं नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और मेयर से मिलकर पानी की समस्या के समाधान की मांग की। महिलाओं ने मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वार्ड में पानी की टंकी होने के बावजूद नियमित जल आपूर्ति नहीं की जा रही है। कई बार शिकायतें करने और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे रोजाना पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, जिससे पीने, खाना बनाने और […]

Noimg

कहलगांव की सियासत में पोस्टरबाज़ी से आगे बढ़कर खुला टकराव, आरजेडी के संभावित प्रत्याशी के पोस्टर फाड़े गए ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

कहलगांव की राजनीति इन दिनों केवल पोस्टरबाज़ी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब यह सीधा टकराव और संघर्ष का रूप लेती नज़र आ रही है। भागलपुर जिले के कहलगांव नगर परिषद क्षेत्र और आसपास के गांवों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के संभावित प्रत्याशी रजनीश यादव के 60 से अधिक पोस्टर और होर्डिंग्स फाड़ दिए गए। यह घटना देर रात को हुई, जिसका CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। फुटेज में तीन युवकों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुल छह लोग शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग एक या दो चारपहिया वाहनों में सवार […]

Noimg

जिला पदाधिकारी द्वारा बालिका को दिया गया गोद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा 9 माह की एक बालिका, जो परित्यक्त अवस्था में प्राप्त हुई थी और रेस्क्यू के उपरांत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भागलपुर मे आवासित थी, के दत्तक ग्रहण मामले की सुनवाई मंगलवार को की गई और औपचारिक रूप से गोवा के दत्तक ग्राही माता-पिता को गोद दिया गया। जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा दत्तक ग्राही माता-पिता को बालिका के सर्वांगीण विकास पर संजीदगी से ध्यान देने को कहा गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण इकाई, भागलपुर के सहायक निदेशक बेबी रानी एवं अन्य उपस्थित थे। DESK2025