September 9, 2025
भागलपुर में बदला मौसम का मिजाज, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। दिन के समय आसमान में अचानक बादल छा गए और तेज़ हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव ने जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं इससे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। पिछले कई दिनों से जिले में तेज़ धूप और उमस का प्रभाव बना हुआ था, जिससे खेत सूखने लगे थे और धान की फसल पर बुरा असर पड़ रहा था। कई खेतों में दरारें तक पड़ गई थीं, जिससे किसान चिंतित थे कि इस बार पैदावार घट सकती है। लेकिन सोमवार की बारिश ने खेतों को राहत दी है। मिट्टी में नमी लौटने से फसल को संजीवनी मिल गई है। किसानों […]