Month: September 2025

Noimg

पुरैनी में ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान’ अभियान के तहत तसर रेशम धागाकरण और कताई पर तकनीकी प्रदर्शनी आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान’ (एमआरएमए) अभियान के अंतर्गत तसर रेशम धागाकरण एवं कताई पर केंद्रित एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शनी कार्यक्रम सोमवार को जगदीशपुर प्रखंड के पुरैनी गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, भागलपुर द्वारा महाप्रबंधक सह सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) एवं जिला नोडल अधिकारी, एमआरएमए के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 31 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण तसर रेशम की रीलिंग एवं कताई की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन रहा, जिसे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सीखा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, भागलपुर के वैज्ञानिक-बी आकाश शर्मा ने एमआरएमए अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह […]

Noimg

एक करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। पुलिस को यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता के रूप में मिली है। सोमवार को नवगछिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि 7 सितंबर 2025 को नवगछिया थाना को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध महिला तस्कर, मकनपुर चौक के पास बस से उतरकर नवगछिया बाजार स्थित गौशाला पोखर के पास ब्राउन शुगर की खेप डिलीवरी करने वाली है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित कर नवगछिया पुलिस टीम […]

Noimg

खेत जोताई कर घर लौट रहे किसान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, जमीनी विवाद की आशंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा वार्ड संख्या-18 निवासी घोघन मंडल (उम्र 45 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामेश्वर मंडल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान घोघन मंडल अपने खेत की जोताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अठनिया गांव के समीप अज्ञात हमलावरों ने उनके सीने में नजदीक से गोली मार दी। गोली दाईं ओर सीने में लगी और पीठ के बाईं ओर से निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली लगने के तुरंत बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते […]

मवेशी को लगने वाला ऑक्सी-टॉसिन इंजेक्शन पीकर दे दी जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत भवानीपुर पुलिस अंजान नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौहद्दी में रविवार को सुबह करीब 10 बजे घरेलू विवाद में एक युवक ने पशुओं में हार्मोन के लिए लगने वाला ऑक्सी-टॉसिन इंजेक्शन पी लिया। वहीं सेवन करने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगा। आननफानन में घरवाले उसे खगरिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक भवानीपुर थाना क्षेत्र के चौहद्दी निवासी धीरज कुमार पिता मंटू यादव उम्र 19 वर्ष बताया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद आक्रोश में आकर धीरज ने भैंस को लगने वाला हार्मोन का ऑक्सी-टॉसिन […]

Noimg

गंगा में डूबी दो सगी बहनों का 22 घंटे बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया काली मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान गंगा में डूबी दो सगी बहनों का शव सोमवार की सुबह 22 घंटे बाद बरामद किया गया। एसडीआरएफ टीम ने दोनों शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, नवटोलिया वार्ड संख्या-10 निवासी बीरेंद्र झा की पुत्री वर्षा कुमारी (17 वर्ष) और अंशिका कुमारी (8 वर्ष) अपनी मां रीना झा, नानी, सगी बहन रिया कुमारी (14 वर्ष) और मौसेरी बहन नीशू कुमारी (11 वर्ष) के साथ नवटोलिया काली मंदिर में पूजा के लिए गई थीं। पूजा से पहले सभी महिलाएं और बच्चियां गंगा नदी में स्नान करने लगीं। सभी किनारे पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रही […]

Noimg

भागलपुर में युवक ने डीजे पर हथियार लहराते हुए किया डांस, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर गांव, इटावा इलाके का है। वीडियो में एक युवक को हाथ में देसी कट्टा लिए हुए डीजे की धुन पर बेखौफ होकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि हमारे चैनल द्वारा नहीं की जा सकी है, लेकिन इसमें युवक निडरता से हथियार लहराता नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठता है […]

Noimg

अलीगंज में कूड़े के ढेर से नवजात का शव बरामद, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज चौकी के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब बजाज शोरूम के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव देखा गया। शव देखे जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराज़गी और चिंता का माहौल है। उनका […]

Noimg

शिवनारायणपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पिरपैंती विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करेगी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी, बुलो मंडल, […]