Month: September 2025

Noimg

भागलपुर के अकबरनगर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो गांव के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग पंचू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचू मंडल का घर बाढ़ की चपेट में आ गया था, जिसके कारण उनका परिवार सड़क किनारे अस्थायी रूप से रह रहा था। हादसे के वक्त पंचू मंडल अपने मवेशियों को चारा खिला रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि पंचू मंडल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अकबरनगर […]

Noimg

भागलपुर में होमगार्ड जवानों ने मानदेय बढ़ोतरी पर मनाया जश्न, देशभक्ति गीतों पर किया नृत्य ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में होमगार्ड जवानों के लिए रविवार का दिन उत्साह और खुशी से भरा रहा। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले महिला और पुरुष जवानों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए सरकार के फैसले का स्वागत किया। यह खुशी इसलिए थी क्योंकि बिहार सरकार ने होमगार्ड जवानों के मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। अब तक होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन 774 रुपये मानदेय दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 1121 रुपये प्रति कार्य दिवस कर दिया गया है। यह मांग काफी समय से उठ रही थी और सरकार के इस निर्णय से जवानों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर भागलपुर संघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कंबाइंड […]

Noimg

भागलपुर में 10 सितंबर को होगी BPSC सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

18 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल, कदाचारमुक्त परीक्षा की तैयारी पूरी भागलपुर। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर को किया जा रहा है। यह परीक्षा भागलपुर जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर भी आयोजित होगी, जिसमें कुल 7704 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल सुबह 11 बजे तक ही मिलेगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी केंद्र अधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देशित […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे एजीएम एस. के. सिंह, अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की दोपहर पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) एस. के. सिंह स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘अमृत भारत योजना’ के तहत स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए एजीएम ने मुख्य द्वार के समीप गंदगी का अंबार देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए और परिसर की घेराबंदी करने को भी कहा, ताकि स्टेशन की व्यवस्था में सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान एजीएम के साथ रेलवे के एडीआर, सीनियर डीएसटी, एसीएम, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार सहित आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों की […]

Noimg

बिहार सरकार का बुनकरों को तोहफ़ा, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने भागलपुर में योजनाओं की दी जानकारी ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर – बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने भागलपुर सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसानों और बुनकरों के हित में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 50 हज़ार बुनकर हैं, जिनके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है ताकि उन्हें बेहतर अवसर और बाज़ार उपलब्ध कराया जा सके। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बुनकरों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिले और उनकी मेहनत का लाभ सीधे उन्हीं तक पहुँचे। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने यह व्यवस्था की है कि अब राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में उपयोग की जाने […]

Noimg

गनगनिया पंचायत के वार्ड चार में मुआवजा न मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया एनएच-80 जाम, तीन घंटे जाम से लोग बेहाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर – गनगनिया पंचायत के वार्ड संख्या चार के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को दुर्गा स्थान के समीप एनएच-80 को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें बाढ़ राहत के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि अब तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य और अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार द्वारा मुआवजा की राशि देने के एवज में प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जब बाढ़ में सब कुछ डूब गया है और घरों में पानी भरा है, तो वे रिश्वत में पैसे कहां से लाएं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सीओ और […]

Noimg

वास्तु विहार कॉलोनी में अश्लील डांस और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक व दो युवतियां हिरासत में, छह युवक फरार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: जिले के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार फेज-1 कॉलोनी में रविवार की रात पुलिस ने एक फ्लैट में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट और अश्लील गतिविधियों का पर्दाफाश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के साहिबगंज से लाई गई दो युवतियों से आठ युवक अश्लील और नग्न डांस करवा रहे थे। रात करीब 10 बजे कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड को फ्लैट से तेज़ आवाज और संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी। गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट में छापेमारी की। फ्लैट के भीतर दो युवतियां नग्न अवस्था में अश्लील डांस करती हुई पाई गईं, वहीं आठ युवक मौके पर मौजूद थे। पुलिस को […]

नवगछिया में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1100

नवगछिया पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये मूल्य की आधा किलो ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की माही कुमारी और नवगछिया निवासी गुंजन कुमार शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने नवगछिया के महाराज जी चौक के पास से पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नियमित जांच के दौरान एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी। शक के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर जब उसके लेडीज़ पर्स की तलाशी ली गई, तो उसमें एक सेलिब्रेशन चॉकलेट के डिब्बे में छुपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद की बोर्ड बैठक संपन्न, विकास कार्यों और त्योहारों की तैयारियों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया नगर परिषद के बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर परिषद के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभापति प्रीति कुमारी ने की। इस दौरान नवगछिया के वर्तमान विकास कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में एक-एक हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, नवगछिया के हाल ही में गठित नए वार्डों में 600 नई स्ट्रीट लाइट लगाने पर सहमति बनी। वहीं, नगर परिषद द्वारा ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए कंबल की खरीद प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि ठंड की शुरुआत होते ही जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण समय […]

Noimg

साहित्यकार डॉ. छेदी साह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : हिन्दी-अंगिका साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार एवं मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के पूर्व हिन्दी प्राध्यापक स्वर्गीय डॉ. छेदी साह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके ज्योति विहार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानंद किरण ने की। उन्होंने डॉ. साह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निष्कलंक साहित्य सेवा करने वाले कर्मयोगी मरने के बाद भी अमर हो जाते हैं। उनका जीवन और सृजन सदैव स्मरणीय रहेगा। साहित्यकार अभय कुमार भारती ने डॉ. साह के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल उच्च कोटि के साहित्यकार थे, बल्कि […]