Month: October 2025

श्रीमद्भागवत में हुआ रासलीला, पूतना वध देख जमकर बजी तालियां ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

गोसाई गांव के गंगा तट पर आयोजित हो रहा श्रीमद् भागवत कथा नवगछिया । गोपालपुर प्रखण्ड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का छठा दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दिन कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का रासलीला मनाया गया। भक्तों ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का श्रवण करते हुए अपनी भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर कथा के दौरान झांकी की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें भगवान कृष्ण के लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। भक्तजन झांकी देखकर और कथा सुनकर आनंदित हुए और उत्साह में झूम उठे। उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से […]

नवगछिया पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान, अपराधियों की गिरफ्तारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस जिला नवगछिया द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। इस क्रम में स्वीकृत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) कंपनियों के लिए दैनिक ऑपरेशनल प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के तहत नवगछिया पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा जगह-जगह फ्लैग मार्च, सघन वाहन जॉच और अपराध नियंत्रण के अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी और वारंट/कुर्की अधिपत्रों की तामिली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में, नवगछिया के माननीय न्यायालय (एसडीजेएम) द्वारा जारी आदेश के तहत राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह, पुत्र जनार्दन सिंह, निवासी दोनिया टोला […]

मुकेश राणा को मिला चक्रवर्ती देवी स्मृति सम्मान 2025 ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । नवगछिया के समाजसेवी मुकेश राणा को भागलपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में WECS एसोसिएशन द्वारा चक्रवर्ती देवी स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बिहुला विषहरी से जुड़ी मंजूषा पेंटिंग के प्रचार-प्रसार और संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में मंजूषा गुरु मनोज पंडित, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंजूषा कलाकार ऊलूपी झा, कल्पना देवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में दोनों कलाकारों ने मुकेश राणा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुकेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वे आगे भी मंजूषा कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य […]

सावित्री पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल में सोमवार से भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सामूहिक कार्य की भावना का विकास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और विद्यालय के स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। पहले दिन प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियम, व्यायाम, योग, वर्दी तथा प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। इसके साथ ही रंग-बिरंगी तालियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में […]

भागलपुर में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया हुआ प्रारंभ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में कुल 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसी को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्य शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से शुरू हुआ। जिला प्रशासन द्वारा नामांकन के लिए समाहरणालय परिसर और अनुमंडल कार्यालयों में अलग-अलग व्यवस्था की गई है। भागलपुर सदर विधानसभा का नामांकन एसडीओ कार्यालय के समीप, नाथनगर विधानसभा का नामांकन एडीएम कार्यालय के पास तथा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र का नामांकन डीसीएलआर कार्यालय के पास किया जा रहा है। वहीं नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन कार्य एसडीओ कार्यालय नवगछिया […]

राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता में धर्मचंद भगत ने हासिल किया छठा स्थान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के उत्कृष्ट योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नवगछिया के प्रतिभाशाली योग खिलाड़ी धर्मचंद भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धर्मचंद ने अपनी लगन, मेहनत और अनुशासन से जिले का मान बढ़ाया है। धर्मचंद भगत की इस उपलब्धि पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, अशोक सिंह, अखिलेश पांडे, राकेश भगत, […]

जमीनी विवाद में अनुसूचित जाति के भूमिहीन परिवार पर दबंगों ने किया हमला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

एक सप्ताह बाद भी भवानीपुर थाना में नहीं हुआ केस दर्ज, एसपी ने दी जांच और कार्रवाई का आदेश नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड संख्या-12 में जमीनी विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के एक भूमिहीन परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 5 अक्टूबर की है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी थाना में अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अर्जुन तांती की पत्नी पूनम देवी, पुत्र साजन तांती और बहू पूजा देवी पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में […]

निर्वाचन को लेकर फोर्स डिप्लॉयमेंट पर हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचन के दौरान फोर्स डिप्लॉयमेंट की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार सहित जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फोर्स डिप्लॉयमेंट की योजना शीघ्र तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ और मतदान केंद्र भवन के अनुसार बल की […]