Month: October 2025

भागलपुर के दो मतगणना केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी, भागलपुर में 154-पिरपैंती (अजा), 155-कहलगांव, 156-भागलपुर और 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखी जाएंगी। इन चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। वहीं, महिला आईटीआई कॉलेज में 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर और 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड ईवीएम और वीवीपैट जमा की जाएंगी। इन तीनों क्षेत्रों की मतगणना भी 14 नवंबर को होगी। अधिसूचना की तिथि पर हुआ प्रेस सम्मेलन भागलपुर संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में प्रेस […]

‘केबीसी’ येलो कार्ड टॉपर छात्रों का हुआ सम्मान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

विद्यालय के चेतना सत्र में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन नवगछिया। नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)’ प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड लिखित परीक्षा परिणाम के उपरांत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर येलो कार्ड परीक्षा के सभी टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को केबीसी टीम द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक […]

सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के धौरैया निवासी डोमी पासवान के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, डोमी पासवान सनहौला ब्लॉक चौक के पास मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 1:30 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। […]

बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में सड़क हादसे में घायल एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के मीरनगर निवासी टिंकू कुमार यादव (42) के रूप में हुई है। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के पास की है। परिजनों के अनुसार, टिंकू यादव अपनी बाइक से गोराडीह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में टिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। घायल को गंभीर स्थिति में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया, जहां सात […]

भागलपुर में एनएच किनारे घर में घुसा ओवरलोड ट्रक, तीन लोग घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के सबौर में सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बोल्डर लदा भारी ट्रक कहलगांव की ओर से आते हुए सबौर के सफिया गढ़ी के पास अचानक बेकाबू होकर नवनिर्मित एनएच से नीचे लुढ़क गया और सीधे दो घरों की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उपचालक को ग्रामीणों ने पकड़कर सबौर थाना के हवाले कर दिया। बावजूद इसके, पुलिस ने किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की। सबौर थानेदार सूबेदार पासवान के अनुसार पीड़ित पक्ष ने आवेदन नहीं दिया और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएच […]

‘केबीसी’ के येलो कार्ड टॉपर का सम्मान आज सोमवार को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित “कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)” प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड राउंड नामक पहली लिखित परीक्षा का परिणाम का घोषणा कर दिया गया हैं । इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था । विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय की केबीसी टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय ने चयनित छात्रों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे आयोजित चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) में उपस्थित हों। इस अवसर पर छात्रों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया […]

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में डॉ अमृता कुमारी को मिला प्रशिक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार राज्य परियोजना एवं यूनिसेफ के तत्वाधान में पटना में एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स एवं करियर गाइडेंस प्रोग्राम के मास्टर ट्रेनर के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भागलपुर जिले की राजकीय सम्मान 2025 प्राप्त शिक्षिका डॉक्टर अमृता कुमारी को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया। डॉक्टर अमृता कुमारी नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तेतरी पकड़ा, नवगछिया, भागलपुर की शिक्षिका हैं। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद उन्हें जिले में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों से लैस करना और विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन व बालिकाओं के लिए […]

भागलपुर में जीविका दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले के 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को चुनावी महत्त्व के प्रति जागरूक किया और सभी से निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संकल्प दिलाया। जीविका दीदियों ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शपथ ग्रहण कर यह संकल्प लिया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करेंगे। इस पहल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों में लोकतंत्र के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। ग्रामीणों ने भी इस […]

नवटोलिया में मां दक्षिणेश्वरी काली की वैदिक और तंत्र विधि से होती है पूजा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर के नवटोलिया गांव में स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली का मंदिर अपने अद्वितीय धार्मिक महत्व और महिमा के लिए प्रसिद्ध है। यहां भक्तों की सभी मनोरथ शीघ्र पूर्ण होते हैं। करीब 150 साल पहले इस मंदिर के पास ही गंगा और कोसी का संगम स्थल था। गांव के ही महान पंडित स्व. गेना लाल झा ने इस पिंडी का प्राण प्रतिष्ठा किया था। उनकी वैदिक और तंत्र मार्गी संकलित मंत्रों से देवी के साथ-साथ योगिनी सेना की पूजा की जाती है। वर्तमान में पंडित सुनील झा उर्फ पीपो झा नियमित रूप से पिंडी की पूजा करते हैं। मंदिर में मूर्तिकार उपवास रहकर भगवान शिव के वक्ष पर खड़ी मां काली तथा उनके दाएं-बाएं योगिनी और सेना की प्रतिमा बनाते हैं। […]

श्रीमद्भागवत में हुआ भव्य रासलीला, भूतनाथ के साथ जमकर झूमे भक्त ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

गोसाई गांव के गंगा तट पर आयोजित हो रहा श्रीमद् भागवत कथा नवगछिया । गोपालपुर प्रखण्ड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दिन कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का रासलीला मनाया गया। भक्तों ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का श्रवण करते हुए अपनी भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर कथा के दौरान झांकी की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें भगवान कृष्ण के लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। भक्तजन झांकी देखकर और कथा सुनकर आनंदित हुए और उत्साह में झूम उठे। उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से […]