Month: October 2025

फरार विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के बिहपुर झंडापुर थाना पुलिस ने विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को झंडापुर थाना की टीम ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदा एक चारपहिया वाहन जब्त किया था। इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 64/24, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कांड में संलिप्त अभियुक्त निवास कुमार (पिता रामभुज मंडल, निवासी झिरूआ, थाना बांका) को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मामले से जुड़ी और भी जानकारी मिलने की संभावना है, जिससे अन्य तस्करों की […]

अमेच्योर सर्कल कबड्डी बिहार टीम की घोषणा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । 32वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला अमेच्योर सर्कल कबड्डी चंडीगढ़ (पंजाब विश्वविद्यालय) में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस बारे में बिहार सर्कल कबड्डी एसोसिएशन की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा ने जानकारी दी। पुरुष टीम में अमरजीत को कप्तान और प्रतीक राज को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में सन्नी साह, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, मनीष कुमार, मिथुन घोष, वेद प्रकाश तिवारी, मिथुन कुमार, विकास कुमार, अमीतेश कुमार, असद सलाम, शिवराम महतो, विक्रम कुमार, अमीनंदन कश्यप, ज्योति कुमार सिंह और अमित सिंह शामिल हैं। महिला टीम की कप्तान सुषमा कुमारी और उप-कप्तान पल्लवी सिंह रहेंगी। टीम में सीमा कुमारी, निशा कुमारी, नूतन कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रीती कुमारी, स्नेहा तलुजा, पूजा कुमारी, निलु कुमारी, […]

ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित हो रहे ‘केबीसी’ के येलो कार्ड टॉपर का सम्मान कल सोमवार को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित “कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)” प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड राउंड नामक पहली लिखित परीक्षा का परिणाम का घोषणा कर दिया गया हैं । इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था । विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय की केबीसी टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय ने चयनित छात्रों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे आयोजित चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) में उपस्थित हों। इस अवसर पर छात्रों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया […]

भागलपुर नारायणपुर में गहरे कुंड में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मातम ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर गांव में एक व्यक्ति की गहरे कुंड में गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल फैल गया है, जहां पति की असमय मृत्यु से पत्नी की जिंदगी में अंधेरा छा गया और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार शरणाती टोला के वार्ड नंबर 9 निवासी 25 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई है। रंजीत कुमार का ससुराल नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के वार्ड नंबर 5 में स्थित भरत पंडित के घर में था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक […]

स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से मतदान में भाग लेने का किया आह्वान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सैंडिस खेल मैदान, भागलपुर में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर भागलपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपस्थित खिलाड़ियों, शिक्षकों और युवाओं से आगामी 11 नवंबर को मतदान दिवस पर स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और जागरूक नागरिक बनकर ही हम एक सशक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों ने […]

बीमार मतदान कर्मियों की कर्तव्य विमुक्ति के लिए भागलपुर सदर अस्पताल में लगाया गया मेडिकल कैंप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में ऐसे बीमार या अस्वस्थ कर्मियों के लिए, जो मतदान कार्य करने में सक्षम नहीं हैं, भागलपुर सदर अस्पताल में विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल जांच शिविर में कुल 174 पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने निर्वाचन कार्य से विमुक्ति के लिए आवेदन दिया। सभी कर्मियों की चिकित्सकीय जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। कैंप में फिजिशियन डॉ. प्रभाकर भूषण मिश्रा एवं डॉ. पंकज कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन शर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. स्वप्निल चंद्र, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, स्त्री रोग […]

भागलपुर सदर अस्पताल में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, समाजसेवियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के सदर अस्पताल परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपने जीवन में सच्चाई, न्याय और समाज सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमें लोकनायक के मार्गदर्शन का अनुसरण करना होगा। इस अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान, भागलपुर के अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश नारायण न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे, […]

भागलपुर में छह डिस्पैच सेंटर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी ||GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कुल छह डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं, जहां से मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस बल को मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। निर्धारित डिस्पैच सेंटर इस प्रकार हैं —152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तुलसीपुर153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया154-पिरपैंती (अ.जा.) के लिए लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, […]

भागलपुर के दो मतगणना केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती ||GS NEWS

GS PRIME TIMEबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी, भागलपुर में 154-पिरपैंती (अ.जा.), 155-कहलगांव, 156-भागलपुर एवं 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट जमा किए जाएंगे। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 14 नवंबर को यहीं की जाएगी। वहीं, महिला आईटीआई कॉलेज में 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर एवं 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट जमा होंगे। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना भी 14 नवंबर को निर्धारित तिथि पर की जाएगी। DESK2025