Month: October 2025

खेल-खुद प्रतियोगिता और मतदान शपथ के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 के अवसर पर भागलपुर जिले के मोक्षदा इंटर बालिका स्कूल में शनिवार को स्वीप गतिविधियों के तहत खेल-खुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियाँ कराई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस अनुपमा कुमारी ने की। उनके साथ जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी किरण कुमारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र की प्रशासक मोना कुमारी, महिला प्रवेक्षिका एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित […]

स्वीप कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन, मतदान जागरूकता का संदेश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत सैंडिस खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, स्वीप भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अपने परिजनों, मित्रों एवं पड़ोसियों को भी मतदान हेतु प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने मतदान करने की शपथ ली और लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। DESK2025

मद्यनिषेध थाना नवगछिया की बड़ी कार्रवाई: 1176 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : 10 अक्टूबर 2025 को मद्यनिषेध थाना नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप की भारी खेप बरामद की। पुलिस टीम ने नवगछिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो पिकअप (संख्या BR 51G 9309) को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन से 84 पेटी कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पेटी में 140 बोतलें (प्रत्येक 100 एमएल) पाई गईं। कुल 11,760 बोतलें यानी लगभग 1176 लीटर कफ सिरप जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹19,28,640 आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है — गौरव कुमार ठाकुर (24 वर्ष), पिता-प्रवीण ठाकुर, निवासी-चदपुरा […]

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने श्रद्धा से रखा करवाचौथ व्रत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत की तैयारियों में भाग लिया और दिनभर पूजा-पाठ में समय बिताया। शाम होते ही सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ माता की पूजा की और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद कथा सुनकर व्रत का समापन किया। इस दौरान उन्होंने छलनी के माध्यम से चंद्रमा और अपने पति के दर्शन किए तथा पति के हाथों से पानी पीकर उपवास तोड़ा। करवा चौथ को लेकर पूरे क्षेत्र में उल्लास […]

नवगछिया की अभिलाषा कुमारी को मिलेगा राज्य स्तरीय खेल सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिलाषा कुमारी 14 अक्टूबर को पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह में सम्मानित की जाएंगी। यह समारोह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अभिलाषा कुमारी नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी हैं। वे नवगछिया के महदतपुर गांव निवासी केदार सिंह और अंजली कुमारी की पुत्री हैं। अभिलाषा ने 26 से 29 दिसंबर 2024 तक रायगढ़, महाराष्ट्र में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार राज्य टीम की सदस्य के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल बिहार राज्य बल्कि नवगछिया पुलिस जिले का भी […]

एसडीएम और एसडीपीओ ने भागलपुर विधानसभा के ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के तहत शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस सहित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरारी परिसर में स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस में किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्डिंग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने चुनाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण, उचित सीलिंग और तापमान नियंत्रण की व्यवस्था की भी समीक्षा की। एसडीएम विकास कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा […]

डीएम ने बिहपुर विधानसभा के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर इंटर स्तरीय आदर्श उच्च विद्यालय, तुलसीपुर यमुनिया में स्थापित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग स्थल, डिस्पैच काउंटर, वीवीपैट एवं ईवीएम के रखरखाव के लिए चिन्हित कमरों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को […]

डीएम ने गोपालपुर विधानसभा के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। यह डिस्पैच सेंटर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया परिसर में बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग स्थल, डिस्पैच काउंटर तथा वीवीपैट एवं ईवीएम के रखरखाव हेतु चिन्हित कमरों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया […]