October 8, 2025
भागलपुर में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष चुनाव पर दिया जोर ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर जिले में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), डीएसपी, बीडीओ और सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नियमित रूप से फ्लैग मार्च निकाला जाए ताकि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनी रहे। डीएम ने बताया कि अब तक जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 कंपनियां पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष 4 कंपनियां जल्द ही पहुंच जाएंगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों […]