Month: October 2025

डीएम ने मॉक पोल प्रशिक्षण का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में आगामी विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को इंटर स्तरीय प्लस टू विद्यालय, जिला स्कूल भागलपुर में आयोजित मॉक पोल प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस प्रशिक्षण में सभी पीठासीन पदाधिकारियों (पी) और प्रथम मतदान पदाधिकारियों (पी1) को ईवीएम पर 100-100 मॉक पोल कराने तथा वीवीपैट से पर्ची निकालकर मिलान करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही थी। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान गेट के बाहर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था, मतदान कर्मियों द्वारा मॉक पोल करने और वीवीपैट से पर्ची निकालने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के […]

चुनाव और काली पूजा को लेकर पुलिस सतर्क, शहर में फ्लैग मार्च ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव और काली पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस उपस्थिति दर्ज कराना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना था। मार्च में पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था सहित ततारपुर, कोतवाली और जोगसर थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय पुलिस बल की टुकड़ियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। फ्लैग मार्च की शुरुआत भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर से की गई, जो सोना पट्टी, खलीफाबाग मार्केट, ततारपुर, सराय […]

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की मौत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

कहलगांव के नया नगर गंगलदेय गांव की घटना, ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर रोड के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय गुलशन कुमार की मौत हो गई। मृतक नया नगर गंगलदेय गांव निवासी उपेंद्र मंडल का पुत्र था। बताया जाता है कि गुलशन रोज की तरह दूध पहुंचाने के लिए घर से निकला था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में गुलशन को देखने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल […]

खगड़िया बाल सुधार गृह में 14 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दोबारा हुआ पोस्टमार्टम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : खगड़िया जिले के बाल सुधार गृह में बंद एक 14 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के सोनपुर नयागांव थाना क्षेत्र निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले 15 दिनों से बाल सुधार गृह में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही गौरव के परिजन सदमे में हैं। मृतक के चाचा मुकेश कुमार उर्फ मुक्तिनाथ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गौरव की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गौरव के पिता सुखो सिंह अपने बेटे से मिलने बाल सुधार गृह पहुंचे थे। उसी दौरान उन्हें कुछ अनहोनी का आभास हुआ। चाचा मुकेश कुमार का कहना है कि […]

भागलपुर कचहरी चौक पर यात्री से भरा टोटो पलटा, बाल-बाल बचे सभी यात्री ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गुरुवार को कचहरी चौक के पास एक यात्री से भरा टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दौड़कर टोटो को सीधा किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस की सक्रियता से यातायात जल्द ही सामान्य हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। DESK2025

भागलपुर में MSME EXPO 2025 का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

महिला और लघु उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन भागलपुर में महिला एवं लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से WECS एसोसिएशन की ओर से MSME EXPO 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक सैंडिश कंपाउंड परिसर में होगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज सैंडिश कंपाउंड में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान WECS एसोसिएशन की अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने बताया कि यह संगठन एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था है, जो महिला उद्यमियों और छोटे उद्योगों के विकास के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सचिव ममता कुमारी, फाउंडर डॉ. चेतना प्रीति, कोषाध्यक्ष […]

भागलपुर में रेलवे ट्रैकमैन ने पत्नी से विवाद के बाद खाया पदार्थ, उपचार के दौरान हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत ट्रैकमैन मुकेश कुमार की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हो गई। घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार की पोस्टिंग पूर्णिया में थी, जबकि वे तिलकामांझी क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था, जो अब तलाक की प्रक्रिया तक पहुंच चुका था। मंगलवार की शाम विवाद के बाद मुकेश ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना […]

मारपीट मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 7 अक्टूबर को वादी साजन कुमार यादव द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते कल पड़ोसी किशुनदेव यादव एवं अन्य 3-4 व्यक्तियों के द्वारा हरवे हथियार के साथ इनके बासा में घुसकर इनके पिता के साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 245/25, धारा- 126 (2) /117 (2)/109 /352 /3 (5)/303(2) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी किसुनदेव यादव पिता स्व भगवान यादव, शिवम कुमार पिता किशुनदेव यादव को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025