Month: October 2025

मधुरापुर बाजार में ग्राहक के थैले से जेवर चोरी, चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नारायणपुर प्रखंड स्थित मधुरापुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ग्राहक के थैले से लगभग 15 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी हो गए। यह चोरी साईं कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित जायरा कॉस्मेटिक दुकान में हुई। चोरी की यह घटना एक नाबालिग लड़के द्वारा अंजाम दी गई, जिसकी पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ग्राहक की पहचान खगड़िया जिला के भरतखंड थाना क्षेत्र के लोनियाचक, मथुरापुर निवासी के रूप में हुई है। बताया गया कि पीड़ित सबसे पहले उसी परिसर में स्थित एक आभूषण दुकान से चांदी के दो जोड़े पायल, बिछिया और एक […]

वन्यप्राणी सप्ताह के अवसर पर जयप्रकाश उद्यान में आयोजित हुआ “जेपी नेचर ट्रेल” कार्यक्रम, छात्रों ने किया बर्ड वॉचिंग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज के मार्गदर्शन में जयप्रकाश उद्यान, भागलपुर में वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में “जेपी नेचर ट्रेल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र (जूलॉजी) विभाग के छात्रों ने विभिन्न टीमों में विभाजित होकर बर्ड वॉचिंग गतिविधि में भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दी। बर्ड वॉचिंग के दौरान छात्रों ने उद्यान में मौजूद विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया और उनके व्यवहार तथा प्राकृतिक गतिविधियों का अध्ययन किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज ने इस अवसर पर बताया कि पक्षियों का अवलोकन (बर्ड वॉचिंग) एक ऐसी गतिविधि है जिसमें जंगली पक्षियों को उनके प्राकृतिक परिवेश में देखा जाता है। यह […]

स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर हुई बैठक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला स्वीप कोर कमिटी के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में जिले में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए कई नवाचारी गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर नैतिक मतदान हेतु शपथ ग्रहण, साइकिल रैली, जागरूकता पदयात्रा, रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, सेल्फी प्वाइंट और बैंड पार्टी जुलूस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रखंड स्तर एवं मतदान केंद्रों पर रंगोली सजाने, मतदाता […]

भागलपुर में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर :बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तथा थानाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च के लिए चिन्हित स्थानों का चयन कर नियमित रूप से फ्लैग मार्च करवाएं। इसके साथ ही, सेक्टर पदाधिकारियों को पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर संवेदनशील […]

चुनाव की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक, मतदान केंद्रों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से उनकी तैयारियों की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। केंद्रों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, शौचालयों की सफाई, पेयजल की उपलब्धता और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि के दिन मतदान केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया जाए तथा मतदाताओं का स्वागत रंगोली बनाकर किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, […]

संपूर्ण भागलपुर जिला में लागू हुई निषेधाज्ञा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

चुनाव अवधि तक बिना अनुमति सभा, जुलूस और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर रोक2025 भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की घोषणा के बाद भागलपुर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसी के तहत जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी (भा.प्र.से.) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक अथवा अधिकतम 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र—152 बिहपुर, 153 गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अजा), 155 कहलगांव, 156 भागलपुर, 157 सुल्तानगंज एवं 158 नाथनगर—में किसी भी व्यक्ति, राजनैतिक दल या संगठन द्वारा बिना सक्षम पदाधिकारी की […]

बाखरपुर में 30 लोगों ने मिलकर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बाखरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही लगभग 30 लोगों ने मिलकर भरत यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित की पत्नी रिंकी देवी ने बताया कि यह घटना 7 अक्टूबर की सुबह उस समय हुई जब उनके पति भरत यादव बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए गांव के कई लोगों ने संगठित तरीके से उन पर बंदूक और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भरत यादव की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि भरत यादव खून से लथपथ अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। इसके बाद तुरंत घटना की सूचना बाखरपुर थाना पुलिस को दी गई। परिजनों ने […]

जोगसर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अग्निशमन की दो गाड़ियों ने पाया काबू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के किचन में खाना बनाने के दौरान गैस पाइप से गैस रिसाव होने पर आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे किचन और रेस्टोरेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पाते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान जोगसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे रही। गनीमत […]

भागलपुर में विदेशी पक्षियों का डेरा, अधिक वर्षा से लौटी हरियाली — अलीगंज में दिखा दुर्लभ नजारा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में इस वर्ष औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र का मौसम अत्यंत सुहावना हो गया है। लगातार हुई बारिश ने न केवल तापमान को संतुलित किया है, बल्कि चारों ओर हरियाली भी लौटा दी है। इसी के साथ प्रकृति ने एक और अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया है, जिससे जिले का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर गया है। जिले के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बगीचे में हाल ही में विदेशी पक्षियों का एक झुंड देखा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार है जब इन दुर्लभ पक्षियों को इस क्षेत्र में देखा गया है। पक्षियों के आगमन की खबर फैलते ही लोग बड़ी संख्या में उन्हें देखने के लिए बगीचे की ओर उमड़ […]

न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का कर रहा प्रयास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दबंगों ने बल पूर्वक निर्माण कार्य रोका, गाली-गलौज करके मजदूरों को भगाया पीड़ित ने नवगछिया एसपी, एसडीओ, नारायणपुर सीओ एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार भागलपुर संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर बाजार वार्ड संख्या- 8 में दबंगों द्वारा न्यायालय के आदेश का अवहेलना करते हुए दूसरे की जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा बल पूर्वक निर्माण कार्य रोकने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी गोपाल पोद्दार पिता गंगाधर पोद्दार ने नवगछिया एसपी, एसडीओ, नारायणपुर सीओ एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन में लिखा है कि मधुरापुर बाजार स्थित खाता- 371, खेसरा- 1981 व 1993, रकवा- 2.5 डिसमिल मेरा ख़ातियानी […]