Month: October 2025

बिहपुर में हजरत नूनुआ शाह पीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर। जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित रेलवे अस्पताल के पीछे हजरत नूनुआ शाह पीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान सेवक सुबोध कुमार और नित्यानंद प्रसाद की अगुआई में मजार पर चादरपोशी से हुई। इसके बाद नियाज, फातिहा और दुआओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मजार परिसर को रंगीन बल्बों, झिलमिलाती लाइटों और सजावटी सामग्री से खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे पूरा स्थल भक्ति और आस्था के वातावरण में डूबा नजर आया। सुबोध कुमार और ताराकांत राय ने बताया कि हजरत नूनुआ शाह पीर के इस उर्स […]

ज्ञान वाटिका में केबीसी गेम की तैयारी शुरू, FIC का वितरण आज से ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन’ (केबीसी) प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से गेम के पहले फर्स्ट इंफॉर्मेशन कार्ड (FIC) के वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह कार्ड विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा, ताकि वे इसे अपने अभिभावकों को सौंप सकें। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम की तारीख की औपचारिक घोषणा के साथ इनविटेशन कार्ड को भी जारी किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से सभी बच्चों को ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। केबीसी गेम हॉट सीट 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को ज्ञान वाटिका परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नवगछिया में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और जिला पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल एवं वाहन से भ्रमण किया और आम जनता को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चुनाव को देखते हुए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के […]

जीरोमाइल के समीप सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जीरोमाइल के पास सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। घायल की पहचान विवेक कुमार, पिता युगल मंडल, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी पकड़िया, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में डायल 112 के पुलिस कर्मी संजय कुमार और रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है और कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। सूचना मिलते ही दोनों जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विवेक […]

भवानीपुर में सर्पदंश से चार वर्षीय बालक घायल, समय पर उपचार से बची जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को एक चार वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने बताया कि कार्तिक कुमार, पिता नितेश कुमार शर्मा, उम्र लगभग चार वर्ष, किसी चीज को देखने के लिए सड़क की ओर गया था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बच्चे के पैर में जख्म देखा और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई घंटों तक बच्चे को निगरानी में रखा। उपचार के बाद जब उसकी हालत स्थिर हो गई, तब डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। परिजनों ने राहत की सांस […]

भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 18 स्थानों पर शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा भागलपुर महानगर में 18 विभिन्न स्थानों पर शरद पूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। स्वयंसेवकों ने शाखा मैदानों में खुले आकाश के नीचे चांदनी रात में खीर तैयार की और उसे घंटों तक चंद्रमा की रोशनी में रखा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, जिससे खीर में अमृत तत्व का संचार होता है। तत्पश्चात सभी ने इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। संध्या से ही सैकड़ों स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे। इस दौरान सूर्य नमस्कार, योग, आसन और खेलकूद जैसी कई गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। […]

11 नवंबर को भागलपुर में होगा मतदान, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की अहम बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को समीक्षा भवन में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण में मतदान कराया जाएगा। इसके तहत 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिस दिन से […]

गेरूवा नदी में डूबने से युवक की मौत, तीन दिन बाद मिला शव, गांव में फैला मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन दिन से लापता युवक अरुण कुमार राय का शव गेरूवा नदी से बरामद हुआ। युवक के शव की पुष्टि होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार राय तीन दिन पूर्व अपने घर से बाजार किसी आवश्यक कार्य के लिए गए थे। उस समय गेरूवा नदी में पानी का स्तर सामान्य था, लेकिन लौटते समय नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। ग्रामीणों के अनुसार, उसी दौरान अरुण नदी पार करने के प्रयास में बहाव में फंस गए और डूब गए। परिजनों ने घटना के तुरंत बाद से अरुण की […]

पीरपैंती में दूध व्यवसायी और उनके चाचा पर हमला, मायागंज अस्पताल में जारी है इलाज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ा कोल गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां दूध बेचकर घर लौट रहे दूध व्यवसायी उमेश यादव और उनके चाचा महेंद्र यादव पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास […]

तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, इलाके में फैली सनसनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसा पक्की सड़क के पास उस समय हुआ जब 65 वर्षीय प्रभा देवी सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि प्रभा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना घोघा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]