Month: October 2025

भागलपुर में 11 नवंबर को होगा मतदान,जिला पदाधिकारी नें प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा। भागलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को होगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जिले में भी आचार संहिता प्रभावी हो गई है और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा […]

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तिथि घोषित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

11 नवंबर को भागलपुर में होगा मतदान भागलपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान द्वितीय चरण में होगा। इस चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर (सोमवार) को जारी की जाएगी, जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) 21 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इस चुनाव कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग ने सभी […]

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: भागलपुर की 62 हजार महिलाओं के खातों में भेजी गई तीसरी किस्त की राशि ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को भागलपुर जिले की 62 हजार महिलाओं के खाते में ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। यह राशि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अध्यक्षता की। पटना से हो रहे इस सीधा प्रसारण को समीक्षा भवन में उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थी महिलाओं ने देखा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत यह तीसरी किस्त की राशि भेजी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक भागलपुर जिले की करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं को […]

ईशीपुर सरकंडा में शराब तस्करों का उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के ईशीपुर सरकंडा गांव के बाघमारा चौक पर रविवार को शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम इलाके में चल रही अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार कुछ शराब तस्करों ने टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने विभागीय वाहन को बुरी तरह तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके पर मौजूद एएसआई राकेश कुमार को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल एएसआई को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उत्पाद […]

नवगछिया में शुरू होने जा रहा है Naugachia Premier League,रजिस्ट्रेशन शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए नवगछिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल की तर्ज पर अब नवगछिया में भी क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने जा रहा है “Naugachia Premier League (NPL)”। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के छिपे हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है। इस लीग के संचालन के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें राजेश कुमार झा को सचिव, शैलेश कुमार को अध्यक्ष, निखिल रंजन को संचालक तथा संतोष बब्बू को प्रभारी बनाया गया है। Naugachia Premier League में कुल छह टीमें शामिल की गई हैं, जिनके नाम और कप्तान इस प्रकार हैं – आयोजकों ने बताया कि यह लीग नवगछिया के […]

राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने मैसूर के लिए रवाना हुए धर्मचंद भगत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के प्रतिभावान खिलाड़ी धर्मचंद भगत आज राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मैसूर, कर्नाटक के लिए रवाना हुए। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक मैसूर में किया जाएगा। नवगछिया योगा अकैडमी के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने हाल ही में बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता साबित की थी। उसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बिहार टीम में शामिल किया गया है, जिससे नवगछिया और पूरे भागलपुर जिले का गौरव बढ़ा है। धर्मचंद के मैसूर रवाना होने के अवसर पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर. पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार […]

Noimg

तेतरी मेला परिसर में जानलेवा हमला का आरोप,थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी गौतम कुमार पिता – नरेन्द्र सिंह ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 03 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 9 बजे जब वह अपने ग्रामीण मार्ग से घर लौट रहे थे, तभी तेतरी दुर्गा स्थान चौक के पास हिमांशु राय, सुधांशु राय (दोनों पिता – स्व. सुभाष राय), मिथिलेश मंडल (पिता – रमेश मंडल), शोले चौधरी (पिता – स्व. राम चौधरी), मोहन राय (पिता – स्व. नारायण राय), राजकुमार सिंह (पिता – पंचानंद सिंह) सहित करीब दस अज्ञात लोगों ने उन्हें, उनके भाई संजीव कुमार सिंह, सिकंदर शमी और मित्र विमल कुमार सिंह को चारों ओर से घेर लिया। गौतम ने बताया कि सभी […]

युवा जदयू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न, विधायक गोपाल मंडल ने किया संबोधित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। युवा जनता दल यूनाइटेड, नवगछिया जिला कमेटी की ओर से कोसकीपुर स्थित महंत बाबा स्थान परिसर में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित सिंह राठौर ने की, जबकि उद्घाटन विधायक गोपाल मंडल ने किया। विधायक गोपाल मंडल ने कोसकीपुर की नई मुख्य सुरक्षा पुलिया का उद्घाटन किया और कहा कि यह पुलिया क्षेत्रवासियों के लिए राहत का कार्य सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को देखते हुए जदयू को भारी बहुमत से जिताए। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष मनोरथ कुमार, मुखिया दिवाकर सिंह, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन […]

भाजपा रंगरा पश्चिम मंडल की बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शक्ति केंद्र बनियावैसी स्थित मसुदनपुर वैसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री नितेश सिंह ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बताया कि अब यह बैठक क्रमवार सभी पंचायतों और बूथों पर आयोजित की जाएगी, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। कार्यक्रम प्रभारी किशोर झा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और कार्यक्रम के […]

टोटो चालकों की छेड़खानी का विरोध करने पर युवक से मारपीट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

एएसआई पर बेरहमी से पिटाई का आरोप नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के बिहारी ठाकुरबाड़ी चौक, खरीक बाजार में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक के साथ टोटो चालकों ने हाथापाई की। बाद में पुलिस द्वारा पहुंचे एक एएसआई पर भी युवक ने बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहारी ठाकुरबाड़ी चौक निवासी बमबम शर्मा, पिता अशोक शर्मा ने बताया कि दोपहर में दो टोटो चालक सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाली लड़कियों पर अशोभनीय टिप्पणी और छेड़खानी कर रहे थे। इस हरकत का विरोध करने पर दोनों टोटो चालकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ लिया और हाथापाई करने लगे। घटना की […]