Month: October 2025

राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, डॉल्फिन संरक्षण का लिया गया संकल्प ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान के तत्वावधान में 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के अवसर पर बिहार के इस्माइलपुर प्रखंड के फुलकिया गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉल्फिन संरक्षण के प्रति स्थानीय समुदाय, विशेष रूप से मछुआरा समाज को जागरूक करना और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने बताया कि डॉल्फिन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मार्च 2022 में 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष यह दिन डॉल्फिन के महत्व और उनके संरक्षण […]

वॉकथॉन का आयोजन,फिटनेस और सामाजिक एकता का दिया संदेश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा के तत्वावधान में “वॉकथॉन — Walk Together, Thrive Together” का भव्य आयोजन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रतिष्ठित अभिभावक श्री पवन सर्राफ एवं श्री अजय रुंगटा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक निखिल चिरानियाँ ने किया। बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। यह वॉकथॉन बाल भारती विद्यालय से आरंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पवन सर्राफ ने कहा कि […]

भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित, 25 सेवानिवृत्त सदस्यों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर के एक स्थानीय होटल में बिहार ग्रामीण बैंक एम्पलाइज एंड ऑफिसर्स फेडरेशन की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी रही। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रह्मेश्वर कुमार ने की, जबकि महासचिव मो. नदीम अख्तर ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक का मुख्य आकर्षण 25 सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान रहा, जिन्हें फेडरेशन की ओर से स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 15 नए सदस्यों का संगठन में स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 सदस्य शामिल हुए, जिनमें भागलपुर इकाई के क्षेत्रीय सचिव कुनाल कुमार और केंद्रीय समिति के सहायक महासचिव भी मौजूद थे। […]

भागलपुर में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा का नीतीश-मोदी सरकार पर हमला, कहा—बिहार में भ्रष्टाचार खत्म नहीं, बल्कि बढ़ा है ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : रविवार को भागलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के नाम पर सरकार महज दिखावा कर रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत इसके उलट है। प्रवीण कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा आपराधिक गतिविधियों या भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति को ज़ब्त करने की प्रक्रिया सिर्फ एक प्रचार का माध्यम बन कर रह गई है। उन्होंने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री के अधीन कार्यरत तीन इंजीनियरों के पास से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति बरामद हुई, तब सरकार ने क्या ठोस कदम उठाया? […]

पुल निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का धरना जारी, बोले—बीमार को अस्पताल ले जाने में लग जाते हैं घंटे ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड स्थित तहसुर और सैदपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का धरना लगातार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इस क्षेत्र में पुल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धरने में शामिल ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि इन दोनों घाटों पर पुल नहीं होने के कारण आम लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर तब मुश्किल और भी बढ़ जाती है जब किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना होता है। उन्होंने कहा, “घाट पार करने में घंटों लग जाते हैं, जिससे कई […]

डॉल्फिन दिवस: एशिया के एकमात्र गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य भागलपुर में, संरक्षण को लेकर बढ़ रही चिंता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला भारत में ही नहीं, पूरे एशिया में अपने अनोखे गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। यह अभयारण्य सुलतानगंज के जहांगीरा से लेकर कहलगांव के बट्टेश्वर स्थान तक लगभग 60 किलोमीटर तक फैला हुआ है। गंगा की इन जलधाराओं में डॉल्फिन की उपस्थिति एक विशेष प्राकृतिक धरोहर है, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग व पर्यटक प्रातः और संध्या समय नदी के किनारे आते हैं। हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व डॉल्फिन दिवस मनाया जाता है, ताकि इस विलुप्तप्राय प्रजाति के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। हालांकि आज भी डॉल्फिन को शिकार और जल-प्रदूषण जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। नदी में लगे अवैध मछली पकड़ने के जाल डॉल्फिन के लिए जानलेवा साबित […]

सन्हौला के पोठिया गांव में हादसा: तीन दिन बाद नदी से मिला युवक का शव, मौत से गांव में मातम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के पोठिया गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव के बनवारी राय के लगभग 20 से 22 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार राय का शव आज सुबह (5 अक्टूबर) गेरुआ नदी के किनारे पुल के नीचे बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार राय 3 अक्टूबर को अपने दो दोस्तों के साथ झारखंड गया था। लौटते समय तीनों ने गेरुआ नदी पार करने का प्रयास किया। उस समय नदी में तेज बहाव और जलस्तर काफी ऊँचा था। बताया जा रहा है कि अरुण के दोनों साथी किसी तरह सुरक्षित नदी पार कर गए, लेकिन अरुण गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से ही परिजनों ने […]

नाथनगर में 200 साल पुरानी परंपरा कायम, रावण दहन के बाद मनसकामना नाथ चौक पर हुआ भव्य भरत मिलाप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर क्षेत्र के गोलदार पट्टी में लगभग 200 वर्षों से चली आ रही परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। विजयादशमी के अवसर पर कर्णगढ़ मैदान में भव्य रामलीला नाटक मंचन का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, मेघनाथ और कुंभकरण जैसे पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। रात्रि के समय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के जलते ही चारों ओर “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंज उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों ने इस ऐतिहासिक परंपरा को देखा और अनुभव किया। रावण दहन के बाद अगले दिन मनसकामना नाथ चौक पर […]

नवगछिया की राजेंद्र कॉलोनी में सड़कों के विकास कार्यों का विधायक गोपाल मंडल ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के विधायक निधि से नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विधायक ने कॉलोनी में निर्मित कई सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद मनीष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, मुन्ना जायसवाल, अजीत पटेल, मिलन सागर सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आभार जताया। उद्घाटन के दौरान विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। DESK2025

भागलपुर वन प्रमंडल में गरुड़ दिवस का आयोजन, गरुड़ संरक्षण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गरुड़ दिवस का आयोजन आरण्य विहार, सुंदरवन, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना, गरुड़ संरक्षण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना और वन विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर आशुतोष राज (भा.व.से.), शारदा पाठशाला कहलगांव के प्रधानाध्यापक जयनंदन मंडल, बी.एन.एच.एस. के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अरविंद्र मिश्र, तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रो. डी.एन. चौधरी, मंदार नेचर क्लब भागलपुर के सचिव सुनील अग्रवाल और […]