Month: October 2025

नाथनगर सीटीएस मैदान में उमड़ी हजारों की भीड़, रावण दहन कार्यक्रम के साथ संपन्न ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर विजयदशमी के अवसर पर नाथनगर के सीटीएस मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत समेत कई आला अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रामलीला पार्टी द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्रों का जीवंत मंचन कर रावण वध का ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से रावण दहन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि त्योहार समाज में भाईचारा, संयम और सौहार्द का संदेश देते हैं। आपसी सहयोग से ही समाज का विकास और […]

बरारी पुल घाट पर महिला ने बेटियों संग डूबने का किया प्रयास, जीवन जागृति सोसाइटी की टीम ने बचाई जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के बरारी पुल घाट पर रविवार को एक दर्दनाक घटना घटी। गंगा देवी नामक महिला अपनी दो मासूम बेटियों संग गंगा नदी में कूदकर जान देने का प्रयास कर रही थी। उसी समय मौके पर मौजूद जीवन जागृति सोसाइटी की टीम ने तत्परता और साहस दिखाते हुए महिला और दोनों बच्चियों की जान बचा ली। घटना के बाद जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पति द्वारा लगातार गाली-गलौज और प्रताड़ना की जाती थी। दो बेटियां होने की वजह से वह मानसिक दबाव में थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। जानकारी मिलते ही जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने तुरंत अपनी […]

नवरात्रि की नवमी पर अनुमंडलीय अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिजनों ने कहा आई “दुर्गा महारानी ” – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवरात्रि 2025 की नवमी तिथि पर बुधवार, 1 अक्टूबर की सुबह नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का माहौल उस समय खुशनुमा हो गया, जब यहां एक नन्ही परी के जन्म की किलकारी गूंजी। सुबह करीब 11 बजे नवगछिया के श्रीपुर निवासी सत्यम कुमार की पत्नी मणिमला कुमारी ने एक कन्या को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर परिवार और अस्पताल में मौजूद लोगों को मिली, वहां का वातावरण उत्साह और प्रसन्नता से भर गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या के जन्म को परिवार ने देवी दुर्गा का आशीर्वाद माना। मणिमला कुमारी और सत्यम कुमार के परिवार में यह पहली बेटी है। बेटी के जन्म के बाद माता-पिता और परिजन खुशी से झूम उठे और उन्होंने बच्ची का नामकरण उसी समय ‘दुर्गा’ […]

NAUGACHIA :  टीएन यादव से 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज – GS NEWS

UncategorizedगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव ने पुलिस को आवेदन देकर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी राहुल यादव पर व्हाट्सएप पर कॉल कर 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन के बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि टीएन यादव के मोबाइल पर 28 सितंबर की रात्रि व्हाट्सएप कॉलिंग किया। गाली-गलौज करते हुए कहा कि तेरे पिता विनोद यादव एवं मिथुन यादव की हत्या किया तो क्या हुआ सभी केस में एक साल के अंदर बेल करा के बाहर आ गया। दो दिन में रुपये नहीं पहुंचा तो होटल और घर के बीच में हत्या कर देने की धमकी दी है। इसके बाद कई बार लगातार राहुल यादव […]

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर भक्तिभाव से हुई पूजा-अर्चना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर के सेवक अमित कुमार पांडे ने बताया कि मां दुर्गा की महिमा अनुपम है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आकर पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां प्रतिमा स्थापित है, लेकिन पारंपरिक कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान पूरे परिसर में माता के जयकारों और मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में फूल […]

कांटी धार नवटोलिया में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में मासूम की मौत, ग्रामीणों में उबाल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के कांटी धार नवटोलिया गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर मासूम की जान ले बैठी। गांव में सड़क नहीं होने और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उनका गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। न सड़क की व्यवस्था है, न स्वास्थ्य केंद्र और न ही शिक्षा की कोई सुविधा। इसी लापरवाही के कारण बीते एक महीने में दर्जनों लोगों की असमय मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। आक्रोशित […]

मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाआरती, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। गोपाल गौशाला परिसर में स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर दरबार में स्थापित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन पंडित अजीत पांडे के मार्गदर्शन में तथा पुरोहित व मंदिर के पुजारी रंजन बाबा के द्वारा संपन्न किया गया । महाआरती में नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रतिनिधि एवं श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव महाशिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए। मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने एक साथ महाआरती में भाग लेकर मां वैष्णवी दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाशिवरात्रि कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। आयोजन में नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव […]

बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गास्थान में संध्या महाआरती का भव्य आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहपुर। शारदीय नवरात्र के महाष्टमी से दशमी तक होने वाली मातारानी की संध्या महाआरती का शुभारंभ मंगलवार से बिहपुर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गास्थान मंदिर में हुआ। विदित हो कि इस मंदिर में मां दुर्गा की पूजा वैदिक तथा बंगला मतानुसार की जाती है। संध्या महाआरती के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने बंग्ला ढाक की धुन पर थिरकते हुए दोनों हाथों में धूपहरी लिए मां की आरती उतारी। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे थाना बिहपुर के कई अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी महाआरती में शामिल हुए। आरती के दौरान कई श्रद्धालुओं ने नंगे हाथों पर कर्पूर जलाकर, अग्नि पर चलकर तथा कांच पर लेटकर मां की भक्ति में अपनी आस्था […]

नवगछिया में आरएसएस का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव धूमधाम से आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। माननीय जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और 2025 में विजयादशमी के अवसर पर संघ ने शताब्दी वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से एक भव्य पथ संचलन निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। पूरे नगर में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत माहौल […]

हरियो में पीपापुल और आहुति में सपनी धार पर पुल बनने से कोसी दियारा अपराधमुक्त होकर विकास व समृद्धि के क्षेत्र में अव्वल बनेगा : विधायक ई शैलेंद्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने कहा कि कोसी नदी पर बन रहे पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग 106 (बिहपुर-बीरपुर एनएच 106) के निर्माण से क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियो पंचायत अंतर्गत नदी पर प्रस्तावित पीपापुल और आहुति गांव के समीप सपनी धार पर बनने वाले पुल से न केवल कोसी दियारा अपराधमुक्त होगा, बल्कि यह इलाका विकास और समृद्धि के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। विधायक ने जानकारी दी कि गोविंदपुर-मुसहरी और कहारपुर गांवों को सीधे प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए नदी पर पीपापुल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास बीते माह […]