Month: March 2026

Noimg

तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सैंडिस मैदान स्थित खुले मंच पर आयोजित तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्रगुप्त, कला संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ पटना से आए कलाकारों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। मंजूषा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की पारंपरिक मंजूषा कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया […]

Noimg

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में ‘21वीं सदी में भारतीय स्त्री’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

महिलाओं के सम्मानजनक परिवेश और लैंगिक समानता पर वक्ताओं ने रखे विचार, छात्राओं ने लोकगीत व कविता प्रस्तुत की नवगछिया :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के हिन्दी विभाग, गृह विज्ञान विभाग तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में ‘21वीं सदी में भारतीय स्त्री’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आभासी माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी […]

Noimg

महिला दिवस पर ‘बेटी सम्मान समारोह’ आयोजित, प्रतिभाशाली बेटियों को किया गया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने दिया संदेश – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाड़ी बनाओ नवगछिया :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र की ओर से ‘बेटी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने किया। समारोह का उद्देश्य समाज में बेटियों को सम्मान देना, उन्हें शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, शिक्षाविद कृष्ण कुमार साहू, सुमित कुमार साहू, टिशू कुमारी, देव कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सुमन और खुशबू कुमारी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की […]

Noimg

बाली में भारत को चैंपियन बनाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज कुमार सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

बिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक ने बुके व अंगवस्त्र देकर किया सम्मान, क्षेत्र का गौरव बताया नवगछिया :इंडोनेशिया के बाली में आयोजित भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय सीनियर एवं अंडर-21 बाल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी सूरज कुमार को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। रविवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने सूरज कुमार को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज कुमार बिहपुर प्रखंड के बिक्रमपुर वार्ड संख्या-4 निवासी पंकज पासवान और गुड़िया देवी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। बताया गया कि इंडोनेशिया के बाली में 14 से 19 […]

Noimg

कोसी में नहाने के दौरान तीन किशोरों की डूबकर मौत, हरियो महेशपुर में मातम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

हरियो त्रिमुहान मुसहरी घाट पर हुआ हादसा, एसडीआरएफ व गोताखोरों ने चार घंटे बाद निकाले शव नवगछिया :बिहपुर प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो त्रिमुहान स्थित मुसहरी कोसी घाट पर रविवार को स्नान के दौरान डूबने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण कोसी घाट पर जुट गए। वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतकों की पहचान बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत हरियो महेशपुर वार्ड संख्या-13 निवासी नयन कुमार उर्फ नैना (13 वर्ष) पिता शंकर शर्मा, युवराज कुमार उर्फ प्रीतम (14 […]

Noimg

भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सात अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का समापन सुबह सात बजे हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गोपालपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत झा के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, जिले के पदाधिकारी तथा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, सुभाष सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार पांडे, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की। कार्यक्रम में […]

Noimg

नवगछिया में 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगाम निवासी ज्योतिष कुमार और खोपरिया निवासी मयंक कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि 7 मार्च को नवगछिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नवगछिया जीरोमाइल के पास ब्राउन शुगर की खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवगछिया जीरोमाइल के पास खड़े दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान […]

Noimg

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कौशल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में परिचर्चा, महिलाओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

स्वावलंबन से स्वाभिमान” विषय पर हुआ परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन नवगछिया : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नवगछिया स्थित कौशल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में पार्षद चम्पा कुमारी की अध्यक्षता में “स्वावलंबन से स्वाभिमान” विषय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया बीडीओ पंकज कुमार दास उपस्थित थे। इस अवसर पर संचालिका सह अधिवक्ता बबीता कुमारी, डॉ. मीना कुमारी, प्राचार्य कंचन कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा तथा प्रशिक्षक तरुण कुमार ने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक ज्योतिष कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि पंकज कुमार दास ने कहा कि […]

Noimg

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों की महिला पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामाजिक परिवर्तन आवश्यक है और इस परिवर्तन का नेतृत्व महिलाओं को करना होगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ आगे बढ़ती हैं तो परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र का विकास संभव होता है। […]

Noimg

डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग में कमिश्नरी 11 की शानदार जीत, राजा कुमार रहे मैन ऑफ द मैच || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को जिला स्कूल के मैदान पर शानदार मैच खेला गया। इस रोमांचक लीग मैच में कमिश्नरी 11 ने एसबीआई डिपार्टमेंट टीम को 22 रनों से पराजित किया।कमिश्नरी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में एसबीआई डिपार्टमेंट की टीम 14.2 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई।कमिश्नरी 11 की ओर से राजा कुमार ने शानदार 75 रन (36 गेंद, 4 चौके, 8 छक्के) बनाए और 3 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट भी लिए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। आरपीएफ- 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए […]