5
(7)

नवगछिया पुलिस ने मधुरापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व नवगछिया के एसडीपीओ अनिकेत अमर ने किया।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनिकेत अमर ने बताया कि 1 जून को मधुरापुर निवासी ज्वेलरी व्यवसायी विपीन कुमार ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुरापुर निवासी छोटू साह एवं सतियारा निवासी नंदू कुमार के रूप में हुई है।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण, 9 हजार रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त लोहे का भाला, लकड़ी का दराज तथा दुकान का टूटा हुआ ताला बरामद किया है।

एसडीपीओ अनिकेत अमर ने कहा कि नवगछिया पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाता है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ा है तथा चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा होने पर लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: