5
(2)

टेम्पू और मक्खातकिया स्थित घर से बरामद हुई भारी खेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला; अवैध नेटवर्क की जांच शुरू

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 3,36,290 लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी में तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पू भी शामिल है। पुलिस ने कदवा थाना कांड संख्या 80/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को कदवा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेम्पू से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट नवगछिया से मधेपुरा की ओर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कदवा थाना की टीम ने एसएच-58 स्थित कदवा थाना चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध टेम्पू को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 2,71,890 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद किए गए। मौके से टेम्पू चालक मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त टिकट नवगछिया के मक्खातकिया निवासी रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार ने मधेपुरा पहुंचाने के लिए दिए थे। इसके आधार पर पुलिस ने तत्काल मक्खातकिया स्थित उसके आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से 71,400 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद किए गए। साथ ही रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार एवं मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 3,36,290 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट तथा तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पू जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अवैध लॉटरी कारोबार के नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपितों में मक्खातकिया निवासी मंगल सिंह, रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार तथा मोहित कुमार शामिल हैं। पुलिस मामले में अग्रेतर विधिक कार्रवाई कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: