5
(2)

नवगछिया: बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मोतिहारी में आयोजित होने वाली 36वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की टीम नवगछिया से मोतिहारी के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्यभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला ताइक्वांडो संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिले की टीम पूरी तैयारी के साथ रवाना हुई है। वहीं, संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में देवा श्री, आराध्या सिंह, राजवीर सिंह, कुमार अभिनव, अभिषेक कुमार भगत, आदित्य कुमार, यीशु कुमार तथा रवि रंजन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि टीम के प्रभारी कंचन सिंह होंगे, जबकि राहुल आनंद एवं अमित कुमार टीम के कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतने के उद्देश्य से उतरेंगे।

टीम के प्रस्थान के अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक आर.पी. राकेश, अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, कोच मनीष्याम कुमार, मोनी कुमारी, मो. नाजिम, धर्मचंद भगत, संजय सिंह, राजेश मिश्रा, अवधेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भागलपुर की टीम अपने अनुशासन, मेहनत और तकनीकी कौशल के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करेगी और जिले का गौरव बढ़ाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: