4
(4)

रंगरा के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार रात 1 बजे मुठभेड़, एक अपराधी की मौत

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस और कुख्यात अपराधी गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई, जिसमें कुख्यात गुरुदेव मंडल  को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी। शुक्रवार की रात जब पुलिस को उनके मौजूद होने की सूचना मिली तो इलाके में घेराबंदी की गई। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गिरोह का सरगना गुरुदेव मंडल नवगछिया के अलावा पूर्णिया और कटिहार जिलों में भी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उस पर धमदाहा थाना में 2017 में लूट का मामला दर्ज है, वहीं कटिहार के फलका थाना में भी दो मामले लूटपाट से जुड़े दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 2022 में मक्का लदे ट्रक की लूट और ट्रक चालक की हत्या में भी गुरुदेव का नाम सामने आया था। उस मामले में भी पुलिस ने फायरिंग के दौरान उसे घायल कर दिया था, लेकिन वह फरार हो गया था।

गिरोह के खिलाफ लगातार कांबिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार गुरुदेव मंडल कोसी पार दियारा क्षेत्र में काफी सक्रिय था और फसल लूट की घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है।

फिलहाल नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि अब तक नवगछिया पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: