



नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना के शंकरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बुनचुन मंडल (पिता स्वर्गीय पंचू मंडल), खुशबू कुमारी (पिता बुलचुन मंडल) और सरिता देवी (पति बुलचुन मंडल) के रूप में हुई है।
घटना के बाद सभी घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।















