5
(1)

भागलपुर। आपदा प्रबंधन विभाग, भागलपुर की ओर से आपदा से बचाव को लेकर विशेष रूप से चिन्हित आठ प्रखंडों में जनजागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जागरूकता रथ बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के trained वालंटियर और प्रखंड समन्वयकों के साथ रवाना हुआ है। इन वाहनों की समन्वय व्यवस्था हेतु रोहित कुमार को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।

रथ 25 जुलाई तक चिन्हित अंचलों के चौक-चौराहों और गांवों के चौपालों पर पहुंचकर लोगों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों और सतर्कता से संबंधित जानकारी देगा। विशेष रूप से यह बताया जाएगा कि बाढ़, आंधी, भूकंप जैसी आपदाओं से किस तरह सावधानी बरतकर जानमाल की सुरक्षा की जा सकती है।

जिन अंचलों के लिए यह जागरूकता रथ रवाना हुआ उनमें जगदीशपुर, सबौर, नाथनगर, शाहकुंड, इस्माइलपुर, खरीक, बिहपुर और गोपालपुर शामिल हैं।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे जागरूकता रथ से मिलने वाली जानकारी को गंभीरता से लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: