



नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेन्द्र द्वारा राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात कर फ्लड फाइटिंग कार्य में हो रही देरी और इससे संभावित नुकसान की जानकारी देने के बाद मंगलवार से बिहपुर और खरीक प्रखंडों में गंगा व कोसी नदी के तटबंधों पर फ्लड फाइटिंग कार्य प्रारंभ हो गया।
विधायक शैलेन्द्र की मांग पर मंत्री विजय चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को अविलंब कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत मंगलवार से राघोपुर से काजीकोरैया तथा नरकटिया से नन्हकार तक गंगा नदी के उन तटबंधों पर, जहां कटाव या क्षति की स्थिति है, फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही कोसी नदी के कालूचक–विशपुरिया क्षेत्र में भी कटाव-निरोधी कार्य का शुभारंभ हुआ।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि बाढ़ पूर्व सभी कमजोर तटबंधों की मरम्मत का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

कार्य शुरू होने के अवसर पर झांव क्षेत्र में विभाग के एसडीओ ब्रजकिशोर भारती, जेई आशीष कुमार, रामसुंदर प्रजापति और सुधीर कुमार उपस्थित थे। वहीं सोनवर्षा, रामनगर और कालूचक में एसडीओ धीरेंद्र कुमार तथा जेई कविरंजन, मंतोष व विजय की मौजूदगी में कार्य का निरीक्षण किया गया।
तटबंधों पर कार्य आरंभ करने में बाल्मीकि मंडल, चंद्रशेखर पटेल, दिलीप सिंह, योगेन्द्र कुंवर, इंजीनियर कुमार गौरव, बटुक सिंह, सत्यप्रकाश सिंह व प्रवीण उर्फ फोर्ड समेत कई अन्य लोगों का सहयोग रहा। मौके पर उपस्थित प्रमुख ग्रामीणों में सच्चिदानंद मेहता, अजय उर्फ माटो, रूपेश रूप, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, सिंटू, लालमोहन, अवधेश सनगही, बिक्की और परमानंद मंडल शामिल थे।
कार्य शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक शैलेन्द्र का आभार जताया और क्षेत्र में राहत व सुरक्षा की भावना व्यक्त की। ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलक रही थी।














