5
(1)

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाना था। कार्यक्रम में एडीआईपी (ADIP) योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

शिविर के दौरान एक मार्मिक क्षण तब देखने को मिला, जब दिव्यांग मंजू श्री झा को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। ट्राई साइकिल पाकर उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें घर से बाहर निकलने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना जैसे लोगों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता लाती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने उपकरण प्राप्त कर सरकार की इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सुविधा और सम्मान पहुंचाना है, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: