5
(1)

नवगछिया। सम्राट अशोक भवन, नवगछिया में सांसद अजय कुमार मंडल के प्रयास से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडीआईपी एवं आरवीवाई योजना के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से पंजीकृत लगभग 300 दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

वितरित किए गए उपकरणों में बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ और दांत शामिल थे। इन उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों को उनके दैनिक जीवन में सहायता और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का प्रयास किया गया।

शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अर्पणा कुमारी, जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, जदयू प्रवक्ता मिलन सागर, भाजपा नेता कुणाल गुप्ता, भाजपा नेता अजीत पटेल, रवि कुमार रंजन, प्रभाकर सिंह निषाद, छट्ठू राय, चंद्रिका प्रसाद, विकास कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक समाज की विशेष जिम्मेदारी होते हैं और ऐसे प्रयासों से उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा में सहारा मिलता है। सांसद अजय कुमार मंडल के प्रयास की सभी ने सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: