5
(1)

शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में अब तक कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं गोसाईंगाँव निवासी शिक्षक

भागलपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिले के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईगांव निवासी शिक्षक अमरनाथ झा को प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, भागलपुर प्रमंडल की ओर से प्रदान किए गए इस सम्मान में विद्यालय के शैक्षणिक विकास में उनके योगदान, शिक्षण कार्य में नवाचार और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

अमरनाथ झा शिक्षक के रूप में लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। शिक्षण को प्रभावी और विद्यार्थियों के लिए सरल बनाने के उद्देश्य से वे शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) और नवाचार आधारित तरीकों का प्रयोग करते रहे हैं। इसी कार्य को अलग-अलग स्तरों पर पहचान मिली है। प्रमंडलीय सम्मान उनके शैक्षणिक योगदान को मिली एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

टीएलएम और गणित शिक्षण में राज्य स्तर तक पहचान

अमरनाथ झा के शैक्षणिक नवाचार को विशेष रूप से निपुण टीएलएम मेला-2025 में पहचान मिली, जहां उन्हें जिला स्तर पर बेस्ट टीएलएम पर्सन का सम्मान प्राप्त हुआ। इसके बाद एससीईआरटी, पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय निपुण (गणित) टीएलएम मेला-2.0, 2025 में उन्होंने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

इन उपलब्धियों से पहले भी उनके शिक्षकीय कार्य को जिला और प्रमंडल स्तर पर सम्मान मिलता रहा है। जिला प्रशासन, भागलपुर ने वर्ष 2023 में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया था। वर्ष 2025 में टीबीटी हिस्ट्री मेकर्स की ओर से उन्हें प्रमंडलीय स्तर शिक्षक सम्मान मिला। इसी वर्ष विधानसभा आम निर्वाचन में जिला प्रशासन, भागलपुर की ओर से उन्हें मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

2016 से जारी है सम्मान का सिलसिला

शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अमरनाथ झा के योगदान को वर्ष 2016 में रोटरी क्लब, भागलपुर के नेशन बिल्डर अवॉर्ड से पहली महत्वपूर्ण पहचान मिली। वर्ष 2017 में गोसाईं गांव पंचायत ने उन्हें पंचायत रत्न से सम्मानित किया। इसके बाद 2019 और 2024 में रोटरी क्लब, भागलपुर ने उन्हें दोबारा नेशन बिल्डर अवॉर्ड प्रदान किया।

इसके अतिरिक्त युवा चेतना क्लब, नाथनगर की ओर से उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान तथा मिथिला टोला, गोसाईंगांव की ओर से साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती बेली झा सम्मान भी मिल चुका है।

लगातार मिल रहे इन सम्मानों के बीच शिक्षक दिवस पर प्राप्त प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान-2026 अमरनाथ झा की शैक्षणिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ा है। खासकर शिक्षण में नवाचार और टीएलएम के प्रभावी उपयोग के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें स्थानीय स्तर से लेकर जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर तक पहचान दिलाई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: